Rajasthan पुलिस ने 1000 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 04, 2023

राजस्थान की सीकर पुलिस ने गुजरात के धोलेरा सिटी में निवेश के नाम पर प्रदेश के 20 हजार लोगों से करीब एक हजार करोड़ रुपये की ठगी करने वाले चार मुख्य आरोपियों को अहमदाबाद से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग 10 लाख रुपये और एक कार बरामद की है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सीकर जिले में अब तक विभिन्न थानों में ठगी के 29 मामले दर्ज हो चुके हैं। राजस्थान में इस चिटफंड कंपनी के खिलाफ 100 से अधिक मामले दर्ज हुए है।

इसके बाद लगभग 300 किलोमीटर तक पीछा कर आरोपी रणवीर बिजारणियां, सुभाष चंद्र बिजारणियां, ओपेंद्र बिजारणियां और अमरचंद ढाका को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 10 लाख रुपये नकद, चेक बुक, विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड, डायरी और एक कार बरामद की गई है। पुलिस अधीक्षक करण शर्मा ने बताया कि आरोपियों को शनिवार को पुलिस उद्योग नगर थाने लेकर आई और यहां उनसे पूछताछ जारी है।

प्रमुख खबरें

Mahalakshmi Vrat 2026: मां लक्ष्मी का वाहन उल्लू क्यों है, धार्मिक मान्यताओं में छिपा है धन और बुद्धि का संदेश

Salamabad Trade Centre: महबूबा मुफ्ती ने उमर अब्दुल्ला से केंद्र के समक्ष मुद्दा उठाने की अपील की

Devendra Fadnavis ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, स्टैंड-अप कॉमेडियन बनने की दी सलाह

Ashiana Housing नए प्रोजेक्ट्स के लिए जमीन खरीदने पर 1000 करोड़ रुपये करेगी निवेश