राजस्थान: पुलिस ने 3.35 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त कर दो तस्करों‍ को गिरफ्तार किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 02, 2025

राजस्थान के जैसलमेर जिले में पुलिस ने शुक्रवार को एक संयुक्त कार्रवाई में 336.4 ग्राम एमडीएमए (मादक पदार्थ) जब्त कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे के निर्देशन में जिला विशेष दल और कोतवाली पुलिस ने जैसलमेर रेलवे स्टेशन के पास एक संयुक्त अभियान चलाया और एक वाहन में ले कथित तौर पर जाई जा रहे मादक पदार्थ को जब्त कर लिया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तस्करों की पहचान प्रकाश (28) व प्रेम प्रकाश (28) के रूप में हुई है और दोनों तस्कर फलौदी जिले के निवासी हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों जैसलमेर शहर में मादक पदार्थों की तस्करी की साजिश रच रहे थे।

पुलिस के मुताबिक, मामले की कड़ियों का पता लगाने के लिए संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों में से एक प्रकाश के खिलाफ मंडोर थाने में स्वापक औषधि एवं मन प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस) के तहत एक मामला भी दर्ज है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

प्रमुख खबरें

CAG Report से Kejriwal के शीश महल का सच आया सामने, BJP बोली- Delhi की जनता का पैसा लुटाया, जारी किया Video

IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी का नहीं होगा आयोजन, BCCI ने इस कारण लिया बड़ा फैसला

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार