राजस्थान पुलिस ने वांछित अपराधी को किया गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 06, 2025

राजस्थान पुलिस ने राज्य में नशीली दवाओं का नेटवर्क संचालन करने वाले एक वांछित अपराधी को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

एटीएस के महानिरीक्षक विकास कुमार ने बताया कि बाड़मेर के धोरीमन्ना निवासी आरोपी कमलेश कई राज्यों में विभिन्न आपराधिक मामलों में वांछित था। मादक पदार्थों की तस्करी में उसकी संलिप्तता के कारण वह एटीएस के रडार पर था।

उन्होंने बताया कि संयुक्त टीम पिछले तीन दिन से बाड़मेर और जैसलमेर जिलों में कमलेश पर नजर रख रही थीं। आखिरकार उसने पाकिस्तान सीमा के पास जैसलमेर के सांकड़ थाना क्षेत्र से उसे गिरफ्तार कर लिया। कुमार ने बताया कि कमलेश पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित था। कार्रवाई के दौरान टीम ने कमलेश के पास से एक लाख रुपये से अधिक बरामद किए।

प्रमुख खबरें

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार

Women Health: क्या प्रेग्नेंसी वाला Sugar, Delivery के बाद भी बना रहता है? जानें पूरा सच

Ram Navami पर PM Modi का राष्ट्र के नाम संदेश, प्रभु राम के आशीर्वाद से पूरा होगा Viksit Bharat का संकल्प