Rajasthan: राहुल गांधी ने जेबकतरों से की मोदी और अडानी की तुलना, बोले- TV पर ध्यान भटकाने के लिए आते हैं PM

By अंकित सिंह | Nov 22, 2023

कांग्रेस नेता और लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कारोबारी गौतम अडानी की तुलना जेबकतरे से की। राजस्थान में एक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि जेब कतरा कभी अकेला नहीं आता, तीन लोग होते हैं। एक सामने से आता है, एक पीछे से आता है और एक दूर से देखता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काम आपके ध्यान को इधर-उधर करने का है। वे सामने से टी.वी. में आते हैं और हिंदू-मुस्लिम, नोटबंदी, GST कहते हैं। पीछे से अडानी आता है और आपका पैसा उठाकर ले जाता है। दूसरी तरफ से अमित शाह देखते हैं कि किसी को पता न लग जाए, दबाकर लाठी मारूंगा। 

कांग्रेस नेता ने कहा कि अगर आपने BJP की सरकार चुनी तो-  न स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी, न 500 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर मिलेगा, न महिलाओं के खाते में पैसे आएंगे, न कैनाल बनेगा। अपना वार जारी रखते बुए राहुल ने कहा कि भाजपा के नेता कहते हैं- हिन्दी पढ़ो, अंग्रेजी मत पढ़ो। लेकिन जब आप BJP नेताओं से उनके बच्चों के बारे में पूछेंगे तो पता चलेगा वे सभी अंग्रेजी मीडियम स्कूलों में पढ़ते हैं। वे नहीं चाहते कि आपके बच्चे अंग्रेजी सीखें और अच्छी नौकरियां पाएं। उन्होंने कहा कि फसल बीमा योजना में PM मोदी ने आपकी जेब से पैसा निकालकर 16 कंपनियों को सौंप दिया। लेकिन जब किसान का खेत बर्बाद होता है, तो ये बीमा कंपनियां किसानों को पैसा नहीं देती हैं।

इसे भी पढ़ें: अच्छा भला हमारे लड़के मैच जीत जाते, पनौती ने हरवा दिया, राजस्थान के जालोर में राहुल गांधी ने किया वर्ल्ड कप का जिक्र

राहुल ने दावा किया कि मोदी जी की तरह ही मीडिया भी आपके ध्यान को भटकाने का काम करता है। आपने मीडिया में कभी किसी गरीब किसान को नहीं सुना होगा, लेकिन मोदी जी, क्रिकेट और फिल्मी सितारों को जरूर देखा होगा। टीवी कभी आपको देश का दर्द नहीं दिखाता, क्योंकि वो आापका नहीं, अडानी का है। उन्होंने कहा कि जिस दिन मैंने जति जनगणना की बात की, उसी दिन से नरेंद्र मोदी जी के भाषण बदल गए। PM मोदी पहले भाषण में खुद को OBC कहते थे। अब कहते हैं- देश में कोई जाति ही नहीं है, सिर्फ गरीब हैं। अगर देश में सिर्फ एक ही जाति है तो आप OBC कैसे हुए? 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर