Rajasthan: आय से अधिक संपत्ति के मामले में छापे, 22 लाख से अधिक की नकदी मिली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 02, 2024

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने नगर परिषद सांचौर के कार्यवाहक आयुक्त योगेश आचार्य के खिलाफ दर्ज आय से अधिक संपत्ति के मामले में शुक्रवार को उसके नौ ठिकानों पर छापे मारे, जहां से 22 लाख से अधिक की नकदी, चार लग्जरी वाहन और संपत्तियों के दस्तावेज बरामद किए गए।

एसीबी की जोधपुर ग्रामीण/खुफिया शाखा द्वारा शिकायत का गोपनीय सत्यापन किया गया और तथ्यों की पुष्टि होने के बाद आय से अधिक संपत्तियां अर्जित करने का मामला दर्ज किया गया।

सक्षम न्यायालय से तलाशी वारंट लेकर ब्यूरो की विभिन्न टीम ने आज अलसुबह आरोपी के सांचौर, सुमेरपुर-पाली, जोधपुर और जयपुर स्थित नौ विभिन्न ठिकानों पर तलाशी ली। इसके अनुसार आरोपी आचार्य के विभिन्न ठिकानों की तलाशी में 22 लाख से अधिक की नकदी, सात आवासीय/व्यावसायिक भूखंडों के दस्तावेज, चार लग्जरी वाहन, 40 से अधिक मंहगी घड़ियां, सोने चांदी के आभूषण मिले हैं। अधिकारी ने बताया कि एक बैंक लॉकर और कई बैंक खाते भी मिले हैं।

प्रमुख खबरें

Singer Ankit Baliyan की Shamli में गोली मारकर हत्या, जिम से बाहर निकलते ही हमलावरों ने की फायरिंग

Tibet में Flash Flood से भारी तबाही, 3 लोगों की मौत और 265 लापता, बचाव कार्य जारी

CJI Surya Kant बोले, Rajasthan HC कार्यवाहक CJ पर लगे आरोपों की जांच केवल संस्थागत तंत्र करेगा

Nepal Flood से Bihar में अलर्ट, गंडक बैराज के सभी 36 फाटक खोले गए