Rajasthan: Rajnath Singh बोले- कांग्रेस की वजह से राजनीति में गहराया विश्वास का संकट, हमने जो कहा वो किया

By अंकित सिंह | Nov 03, 2023

केंद्रीय रक्षा मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह राजस्थान के राजसमंद में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की वजह से राजनीति में विश्वास का संकट गहराया है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने राजनीति में विश्वसनीयता का संकट समाप्त किया है। हमने जो कहा था वह करके दिखाया है। उन्होंने कहा कि चुनाव नज़दीक आते देख कर राजस्थान की सरकार लोगों को ख़रीदना चाहती है। राजस्थान की जनता को बख़्शीश देने की कोशिश की जा रही है। राजस्थान की जनता गहलोत सरकार को माफ़ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि भीलवाड़ा में आदर्श तापड़िया, चित्तौडगढ़ में रतन लाल सोनी, झालावाड में कृष्णा वाल्मिकी, अलवर में हरिश जाटव, योगेश जाटव, चिरंजी लाल सैनी, योगेंद्र जाटव (की भी जिस प्रकार हत्या होती है और जिस तरह माहौल बिगाड़ा जाता है वो राजस्थान की सद्भाव वाली परम्परा को बिगाड़ रही है

 

इसे भी पढ़ें: Rajasthan: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, PM मोदी, वसुंधरा सहित ये 40 नेता भरेंगे हुंकार


भाजपा नेता ने कहा कि जयपुर में एक रोडरेज की घटना पर सम्प्रदाय विशेष के हंगामें के बाद मृतक के परिवार को 50 लाख रूपये, सरकारी नौकरी और डेयरी बूथ आंवटित किया जाता है, परन्त तापडिया, बाल्मिकी, जाटव, सैनी, सोनी की हत्या पर सरकार मुंह में दही जम कर बैठ जाती है। उन्होंने कहा कि जब जोधपुर दंगों की आग में जल रहा था, तब  लोगों को उनके हाल पर छोड़ दिया गया था। जब जोधपुर जल रहा था तो यहां के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के नेता कुंभकर्ण की गहरी नींद सो रहे थे। सिंह ने कहा कि राजस्थान का जयपुर हो या जोधपुर हो, टोंक हो या करौली हो इन सब जग पर सम्प्रदाय विशेष के उपद्रवी तत्व बैखौफ होकर तांण्डव करते रह और सरकार उन्हीं के साथ खड़ी रही। हम किसी समुदाय या सम्प्रदाय के ख़िलाफ़ नहीं हैं। 


राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि राजस्थान में आये दिन हिंसा और पत्थरबाज़ी की खबरें ना आती हों। आज राजस्थान के शहरों में आये दिन हत्या, अपहरण और लूट की घटनाएँ सामने आती हैं। कांग्रेस की एक विधायक खुद कहती हैं कि वो सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा महिला सशक्तिकरण के प्रति भी पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हमारे प्रधानमंत्री ने महिलाओं के लिए संसद एवं विधानसभाओं में 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित कर दी हैं। कांग्रेस यह काम 30 साल पहले कर सकती थी मगर नहीं किया। उन्होंने कहा कि पिछले पाँच साल से कांग्रेस सरकार राजस्थान में हाथ पर हाथ और पैर पर पैर धरकर कर बैठी हुई है। यह चलने की हालत में नहीं रह गई है। यहाँ कुर्सी का खेल चल रहा है। 

 

इसे भी पढ़ें: हमास-इजरायल जंग, रूस-यूक्रेन युद्ध..सभी का समाधान नई दिल्ली से निकलेगा? बाइडेन के 2 पॉवरफुल मंत्री टू प्लस टू वार्ता करने आ रहे भारत


रक्षा मंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने किसानों से कर्ज़माफी का वादा किया और हज़ारों किसानों की ज़मीन नीलाम कर दी। हम मोटे अनाज को, श्री अन्न के रूप में पूरी दुनिया में नई पहचान देने में जुटे है। G-20 सम्मेलन के दौरान ही बाजरे की रोटी, दूसरे श्री अन्न परोसे गये। आज भारत का सम्मान पूरी दुनिया में बढ़ा है। अब जब भारत बोलता है, तो पूरी दुनिया कान खोल कर सुनती है। अब हालात बदल चुके हैं। अब अगर सीमा पर उधर से गोली चलती है, तो इधर से गोला चलता जाता है। उन्होंने कहा कि आजकल भारत में क्रिकेट का विश्वकप चल रहा है।कांग्रेस की हालत भी राजस्थान में पाकिस्तानी टीम जैसी हो रखी है। चुनाव शुरू होते ही कांग्रेस टूर्नामेंट से बाहर होती दिखाई दे रही है। जबकि भाजपा भारतीय क्रिकेट टीम की तर्ज़ पर चैंपियन की तरह विजय की तरफ़ आगे बढ़ रही है। 

प्रमुख खबरें

Odisha government ने 1,333 करोड़ रुपये के 11 निवेश प्रस्तावों को मंजूरी दी

Tamil Nadu में सड़क दुर्घटना में नौ लोगों की मौत, चार घायल

Unnao rape case में सेंगर की सजा के निलंबन को Supreme Court में चुनौती देगी CBI

न्यायालय के फैसले को दरकिनार कर अरावली में नए पट्टे बांट रही है भजनलाल सरकार : Ashok Gehlot