राजस्थान : रेजिडेंट डॉक्टरों ने 11 दिवसीय हड़ताल को समाप्त किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 23, 2024

कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना के खिलाफ देश भर में जारी आंदोलन के समर्थन में हड़ताल कर रहे राजस्थान केरेजिडेंट डॉक्टरों ने 11 दिन से चल रही अपनी हड़ताल को समाप्त करने का फैसला किया है।

जयपुर एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स (जार्ड) के अध्यक्ष डॉ. मनोहर सियोल ने कहा कि बृहस्पतिवार रात एक बैठक में उच्चतम न्यायालय के एवं राज्य सरकार के आश्वासन के बाद हड़ताल वापस लेने का फैसला किया गया है।

इससे पहले, उच्चतम न्यायालय ने दिन में प्रदर्शनकारी डॉक्टरों से काम पर लौटने को कहा और उन्हें आश्वासन दिया कि उनके वापस काम पर लौटने के बाद उनके खिलाफ कोई प्रतिकूल कार्रवाई नहीं की जाएगी।

प्रमुख खबरें

तहरीक-ए-तालिबान ने पाकिस्तान में मचाया ऐसा बवंडर, मनीर सेना का सरेआम सरेंडर

यह घटना किसी के साथ भी हो, हमें इसकी निंदा करनी चाहिए, बांग्लादेश में हिंदू युवक की लिंचिंग पर भड़के अबू आज़मी

Yes, I am in Love...पुतिन के प्रेस कॉन्फ्रेंस का वीडियो वायरल हो गया, सभी हैरान

मैं चुपके से दिल्ली नहीं जाऊंगा..., कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन की अटकलों पर डीके शिवकुमार का जवाब