राजस्थान रायल्स ने इंग्लैंड में अकादमी शुरू की, बटलर ने जताई खुशी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 19, 2019

नयी दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग की राजस्थान रायल्स टीम ने सर्रे की स्टार क्रिकेट अकादमी के साथ करार करके ‘राजस्थान रायल्स अकादमी’ शुरू की है। रायल्स ने एक विज्ञप्ति में कहा कि इंडोर अभ्यास केंद्र को पूर्व पेशेवर बल्लेबाज सिद्धार्थ लाहिड़ी चलायेंगे जिनके साथ कोचों की पूरी टीम होगी।

इस बारे में रायल्स और इंग्लैड के बल्लेबाज जोस बटलर ने कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि रायल्स ने इंग्लैंड में अकादमी शुरू की है। वहां काफी प्रतिभायें हैं और आईपीएल तथा भारतीय क्रिकेट से मिलने वाले अनुभव को वहां बांटा जा सकता है।’’

प्रमुख खबरें

PM Narendra Modi बोले आजादी के बाद पहली बार Agriculture Growth चार फीसदी पार पहुंची

अरुणाचल में Nyishi समुदाय ने वापस ली आर्थिक नाकेबंदी, सरकार ने दिया कार्रवाई का भरोसा

Maharashtra Train Assault: महिला आयोग सख्त, Naigaon Station मामले में डीजीपी से सात दिन में मांगी रिपोर्ट

उत्तराखंड में Harish Rawat के बयान पर भड़कीं Rekha Arya, पूर्व सीएम पर लगाए गंभीर आरोप