Rajasthan: ट्रेन आती देख पति-पत्नी ने रेलवे पुल से छलांग लगा दी, दोनों घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 14, 2024

राजस्थान में पाली जिले के जोगमंडी रेलवे पुल पर फोटो शूट करवा रहे पति-पत्नी ट्रेन को आता देखकर घबरा गए और बचने के लिए उन्होंने करीब 90 फीट गहरी खाई में छलांग लगा दी। इस हादसे में दोनों घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

हालांकि, ट्रेन की गति धीमी थी और वह पुल पर रुक गई, लेकिन तब तक युगल घबरा कर पुल से नीचे कूद चुका था। रेलवे पुल के पास उनके दो रिश्तेदार भी मौजूद थे, लेकिन वे ट्रैक पर नहीं थे। वे फोटो और वीडियो क्लिक कर रहे थे, जबकि राहुल और जाह्नवी रेलवे ट्रैक पर चल रहे थे।

युगल के पुल से कूदते समय का एक वीडियो भी सामने आया है। यह वीडियो घटना के समय रिश्तेदार के मोबाइल फोन में रिकार्ड हो गया। ट्रेन के ड्राइवर और गार्ड ने पुल से उतरकर गंभीर रूप से घायल दंपत्ति को उठाया और उन्हें फुलाद रेलवे स्टेशन ले गए। वहां से एंबुलेंस की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। जाह्नवी को पाली के अस्पताल में भर्ती कराया गया और राहुल को जोधपुर एम्स में भर्ती कराया गया।

प्रमुख खबरें

CEC Gyanesh Kumar को हटाएं और पैनल में CJI को लाएं, Kerala Assembly में प्रस्ताव पास

Rahul Gandhi के आरोपों पर Shivraj का पलटवार, अराजकता से सत्ता पाना चाहती है Congress

Khyber Pakhtunkhwa में आपातकाल घोषित, पूर्व सीएम Sohail Afridi और PTI नेता हिरासत में

हमारे मुंह में शब्द न डालें...फॉर्म-6 पर सुप्रीम कोर्ट ने स्थिति की साफ, न तो मंजूरी दी और न ही अस्वीकार किया