Rajasthan: ट्रक से टक्कर के बाद कार में सवार एक ही परिवार की छह महिलाओं की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 15, 2026

राजस्थान के जयपुर-बीकानेर राजमार्ग पर फतेहपुर के हरसावा गांव के निकट बुधवार को एक अनियंत्रित कार की सामने से आ रहे एक ट्रक से टक्कर में एक ही परिवार की छह महिलाओं की मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और मृतकों के शव भी बड़ी मुश्किल से निकाले जा सके। पुलिस ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम बृहस्पतिवार को कराया जाएगा।

पुलिस के अनुसार, कार में सवार लोग लक्ष्मणगढ़ में एक संबंधी की मौत होने पर दाह संस्कार में शामिल होने गये थे और वापस लौटते समय यह हादसा हो गया। पुलिस ने बताया कि दाह संस्कार में करीब दो दर्जन लोग चार गाड़ियों में गए थे और वापसी में एक गाड़ी में परिवार की आठ महिलाएं बैठी थीं।

प्रमुख खबरें

जन्मदिन पर Lovlina Borgohain ने रचा इतिहास, एशियाई खेलों में जीता Gold Medal

Egypt में स्वतंत्र मीडिया मंच Matsdaash के 6 पत्रकार गिरफ्तार, मुस्लिम ब्रदरहुड से जुड़े होने का आरोप

Hanuman Ansh 2 का बजट बढ़ेगा या नहीं? निर्माता Anupriya Nagar ने साफ किया प्लान

अमेरिका के बाद चीन को कड़ा संदेश, तय किए अक्साई चिन में 28 जगहों के आधिकारिक नाम