राजस्थान : भारी बारिश से प्रभावित इलाकों से अब तक 792 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 28, 2025

राजस्थान में इस मानसून सीजन में भारी बारिश से प्रभावित इलाकों से अब तक 792 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार राज्य में भारी बारिश से प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य व्यापक स्तर पर जारी है।

वहीं, नागरिक सुरक्षा विभागकी टीमें भी निरंतर रूप से कार्य कर रही हैं। प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को हवाई मार्ग से सुरक्षित निकालने के लिए भारतीय वायु सेना का हेलीकॉप्टर भी लगाया गया है।

उल्लेखनीय है कि राज्य में इस मानसून के दौरान अब तक (26 अगस्त) कुल 528.60 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई है जो कि सामान्य बारिश 344.74 मिलीमीटर से काफी अधिक है।

आधिकारिक बयान के अनुसार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भारी बारिश से प्रभावित क्षेत्रों की लगातार निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने एवं एनडीआरएफ, एसडीआरफ तथा पुलिस प्रशासन को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं।

प्रमुख खबरें

Gurbaz का तूफानी शतक गया बेकार, Shubman Gill और युवा गेंदबाजों ने Afghanistan को चटाई धूल।

India-Pakistan मैच से पहले Handshake विवाद पर बोलीं Harmanpreet Kaur, फोकस सिर्फ क्रिकेट पर

अमेरिकी AI बैन का भारत में असर, देसी Sarvam AI पर HCL Tech लगा सकती है बड़ा दांव।

Auto Sector में बड़ा ऐलान! अब 100% Ethanol पर चलेंगी गाड़ियां, Nitin Gadkari ने फाइल पर किए Sign