Rajasthan: नियमित सैन्य अभ्यास के दौरान टैंक नहर में डूबा, एक जवान की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 03, 2025

राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में नियमित सैन्य अभ्यास के दौरान एक टैंक के इंदिरा गांधी नहर में डूबने से एक जवान की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार यह हादसा मंगलवार को हुआ और कई घंटे के प्रयास के बाद शाम तक शव निकाला जा सका।

टैंक में दो जवान मौजूद थे, एक तो बाहर निकलने में कामयाब रहा जबकि दूसरा फंस गया। उसने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस के साथ-साथ आपदा मोचन बल और ‘सिविल डिफेंस’ की टीम मौके पर पहुंचीं लेकिन टैंक करीब 25 फुट गहरी नहर में डूब गया था। उसने बताया कि गोताखोरों और बचाव दल ने शव को बाहर निकाला और आज शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

West Asia संकट के बावजूद Akasa Air की ऊंची उड़ान, 30% कैपेसिटी बढ़ाने का Mega Plan

Infosys की AI से अरबों की कमाई, Nandan Nilekani का बड़ा दावा- Technology नौकरियां नहीं छीनेगी

Vedanta में बड़ी Block Deal से हड़कंप, Share Price 8% लुढ़का, निवेशकों में मची खलबली।

Hockey Thriller: India ने Pakistan को 4-3 से हराया, London में अंतिम पलों तक चला रोमांच।