राजस्थान: मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त होने के आरोप में दो व्यक्ति गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 31, 2025

राजस्थान के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) और मादक पदार्थ रोधी कार्यबल (एएनटीएफ) की संयुक्त टीम ने सीमा पार से मादक पदार्थों की तस्करी में कथित रूप से संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने कहा कि इसने नाबालिग उम्र में ही अपने पिता का अनुसरण करते हुए मादक पदार्थों के व्यापार में आपराधिक सफर शुरू कर दिया था। उन्होंने बताया कि अपने पिता के जेल जाने के बाद, उसने बेखौफ होकर पंजाब, जैसलमेर और बीकानेर की सीमाओं तक अपने काम का विस्तार किया।

उन्होंने बताया कि एटीएस ने झुंझुनू और बाड़मेर से जुड़े संदिग्ध निजी सोशल मीडिया अकाउंट का पता लगाया। उन्होंने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर टीम नीमराणा के औद्योगिक क्षेत्र पहुंची जहां से आरोपी को पकड़ लिया गया। दूसरे मामले में, 20,000 रुपये के इनामी जोगाराम को बाड़मेर में मादक पदार्थ की आपूर्ति करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

प्रमुख खबरें

असम के Guwahati में बिना वैध दस्तावेजों के मिले 18 Bangladeshi नागरिक, होटल संचालक समेत 4 भी गिरफ्तार

IOC अधिकारी Mahesh Shelke हत्याकांड में हिंगोली पुलिस ने महिला समेत चार को पकड़ा

Ukraine पर Russia का भीषण हवाई हमला, 4 बच्चों समेत 24 लोगों की मौत और 60 घायल

विपक्षी सांसदों पर कथित कार्रवाई के विरोध में Congress मनाएगी काला दिवस, देशभर में प्रदर्शन का ऐलान