Rajasthan: केंद्रीय मंत्री मेघवाल, भूपेंद्र यादव व गजेंद्र सिंह शेखावत आगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 04, 2024

राजस्थान में लोकसभा चुनाव के वोटों की गिनती के 9.45 बजे तक के रुझान में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, गजेंद्र सिंह शेखावत व भूपेंद्र यादव मामूली अंतर से आगे चल रहे हैं। वहीं केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी पीछे चल रहे हैं।

सुबह 9.45 बजे तक अर्जुन राम मेघवाल (बीकानेर) 958 वोटों से, गजेंद्र सिंह शेखावत (जोधपुर) 2011 वोटों से और भूपेंद्र यादव (अलवर) 9928 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी (बाड़मेर) 3337 वोटों से पीछे चल रहे हैं।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी (चित्तौड़गढ़) 15631 वोटों से आगे चल रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत जालौर में 14872 वोटों से पीछे चल रहे हैं। राजस्थान में लोकसभा की 25 सीटें हैं।

प्रमुख खबरें

क्या एलआईसी बीमा पॉलिसी का प्रीमियम समय पर नहीं भर पाने से पुरानी राशि डूब जाती है?

Kolkata Police ने चोरबागान पंडाल हादसे में आयोजकों की लापरवाही और भ्रामक घोषणा को बताया वजह

लस्सी छोड़ Navratri व्रत में पिएं Apple Almond Shake, दिनभर रहेंगे ऊर्जावन

France Protest: महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग, फिर मची लूट और आगजनी; 1,200 गिरफ्तार