राजस्थान के विश्वविद्यालय के कुलपति पांच लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 05, 2022

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने बृहस्पतिवार को राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय, कोटा के कुलपति को पांच लाख रुपये की कथित रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने यहां बताया कि प्रोफेसर राम अवतार गुप्ता को पांच लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि परिवादी ने शिकायत दी थी कि उसके निजी महाविद्यालय में इंजीनियरिंग की सीट बढ़ाने के लिए और कागजी कार्रवाई हेतु परेशान नहीं करने की एवज में 10 लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई।

प्रमुख खबरें

जमुई मामले में Samrat Choudhary के खिलाफ POCSO FIR की मांग, सचिवालय थाने पहुंचीं Misa Bharti

Uttarakhand में भारी बारिश का Red Alert, CM Pushkar Singh Dhami ने 24 घंटे सतर्क रहने के दिए निर्देश

Punjab में चार वर्षों में आया 1.89 लाख करोड़ का निवेश, CM Bhagwant Mann ने दी जानकारी

Manipur में बंद और नाकेबंदी से हर दिन 25-30 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान: CM Y Khemchand