अश्विनी लोहानी की जगह अब राजीव बंसल संभालेंगे AIR INDIA का जिम्मा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 18, 2020

मुंबई। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राजीव बंसल ने सोमवार को विनिवेश की ओर अग्रसर एयर इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक का कार्यभार संभाल लिया है। यह दूसरा मौका है जब बंसल ने राष्ट्रीय विमानन कंपनी की कमान संभाली है। उन्होंने वर्ष 2017 में तीन महीने से अधिक समय तक सीएमडी के रूप में काम किया था। वह अश्वनी लोहानी के स्थान पर आये हैं जिन्होंने पिछले सप्ताह अपना एक साल का कार्यकाल पूरा किया।

सोमवार को एक विज्ञप्ति में, एयर इंडिया ने कहा कि बंसल ने सीएमडी के रूप में कार्यभार संभाला है। नागालैंड कैडर के 1988 बैच के आईएएस अधिकारी, लोहानी, इस पद पर तैनाती से पहले पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव थे। अगस्त 2017 में, बंसल तीन महीने से कम समय के लिए एयर इंडिया के अंतरिम सीएमडी थे। उस समय भी, उन्होंने लोहानी का स्थान लिया था। लोहनी को तब रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था। जनवरी में, सरकार ने एयर इंडिया की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी की बिक्री के लिए प्रारंभिक बोली दस्तावेज जारी किये है। कंपनी पर60,000 करोड़ रुपये से अधिक का ऋण बोझ है।

प्रमुख खबरें

63000 करोड़ की डील के बीच INS Vikrant पर उतरा Rafale-M, नौसेना की बढ़ेगी मारक क्षमता

जियो की छलांग और विकसित भारत की नई आर्थिक गाथा

Uttarakhand Helicopter Crash से उठा सवाल, खराब मौसम में क्यों संचालित की जा रही थी उड़ान?

Chief Secretary ने DMs को दिए निर्देश, West Bengal में राजनीतिक हिंसा के पीड़ितों की बनेगी सूची