रेहान वाद्रा की Photo Exhibition पर राजीव चंद्रशेखर ने उठाया सवाल, VD Satheesan पर लगाया पक्षपात का आरोप

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 23, 2026

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केरलम इकाई के अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा के बेटे रेहान वाद्रा की फोटो प्रदर्शनी आयोजित करने की मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन की पेशकश पर सवाल उठाते हुए शुक्रवार को आरोप लगाया कि रेहान को ‘‘विशेष तरजीह’’ दी जा रही है। चंद्रशेखर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि मुख्यमंत्री ने यह पेशकश ऐसे समय में की है, जब राज्य में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले युवाओं के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की जा रही है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री के किसी भी प्रदर्शनी को केरलम में आयोजित करने का निमंत्रण देने से मुझे कोई दिक्कत नहीं है, भले ही वह वायनाड की सांसद (प्रियंका गांधी) के बेटे की ही क्यों न हो, लेकिन गलत यह है कि इस युवक को विशेष तरजीह दी जा रही है, जबकि केरलम के अन्य युवाओं के शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने पर पुलिस मुख्यमंत्री के निर्देश पर उन पर आंसू गैस के गोले दागती है और उनके साथ मारपीट करती है।’’ भाजपा नेता ने राहुल गांधी और सतीशन सहित कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या लोकतंत्र और अधिकार केवल एक राजनीतिक परिवार के सदस्यों के लिए ही मायने रखते हैं।

सतीशन ने यह पेशकश दिल्ली के बीकानेर हाउस में रेहान की एकल प्रदर्शनी से राष्ट्रीस राजधानी में हुए विरोध प्रदर्शनों की कुछ तस्वीरें हटाए जाने को लेकर उठे विवाद के बीच की थी।

प्रमुख खबरें

Sensex और Nifty में 1% से ज्यादा की गिरावट, सेंसेक्स 730 अंक टूटकर 72,519 पर

Supriya Sule के Spycam Pen वाले आरोप पर Devendra Fadnavis का तंज, बोले- यह डिवाइस क्या है?

Jio Platforms IPO ने रचा इतिहास, 1 करोड़ से ज्यादा आवेदन पाने वाला बना दुनिया का पहला निर्गम

Aligarh में बाइक सवार को कुचलने वाली Audi कार जब्त, पूर्व BJP जिलाध्यक्ष से जुड़े तार