Thiruvananthapuram Lok Sabha Result: राजीव चंद्रशेखर ने स्वीकार कर ली हार, कहा- हम निश्चित रूप से इसका विश्लेषण करेंगे

By अभिनय आकाश | Jun 04, 2024

भाजपा के राजीव चंद्रशेखर ने तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट पर हार स्वीकार कर ली है। तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि देखिए, यह निश्चित रूप से निराशाजनक है, क्योंकि हमने बहुत मेहनत की है। हमने बहुत सकारात्मक अभियान चलाया। हमने लोगों के सामने आने वाले वास्तविक मुद्दों पर बात की। हम अपने प्रतिद्वंद्वियों की तरह विभाजन या झूठ के प्रलोभन में नहीं पड़े लेकिन, परिणाम यह है कि तिरुवनंतपुरम के 3.4 लाख लोगों ने हमारा समर्थन किया। 

इसे भी पढ़ें: Bengaluru Rain Alert| बेंगलुरू ने जून में सबसे अधिक दैनिक वर्षा का 133 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार शशि थरूर ने कहा कि भाजपा को बहुत मजबूत संदेश मिला है कि केरल में सांप्रदायिक कैंपेन नहीं चलेगी...मैं पूरे भारत में कैंपेन के दौरान ज़मीनी स्तर पर जो देखा था,  मैंने पहले ही कहा था कि एग्जिट पोल उसके अनुरूप नहीं हैं। कैंपेन के दौरान हमने जो देखा था उसी के आस-पास नतीजे आज हमें मिल रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

Jharkhand में मंत्री Sudivya Kumar के निधन पर SIR सुनवाई टली, 2 दिन का राजकीय शोक घोषित

Jammu Kashmir में सामान्य स्थिति के दावे पर Tarigami ने उठाए सवाल

CM Vishnu Deo Sai ने झीरम घाटी हमले पर NIA फैसले के बाद Congress से सबूतों पर सवाल पूछे

Odisha Vigilance ने सहायक अधिशासी अभियंता Anupama Sahu को 63 लाख की संपत्ति मिलने पर पकड़ा