UPSC Topper 2025: तमिलनाडु की Rajeswari Suve M ने रचा इतिहास, Top 5 में अकेली महिला टॉपर बनीं, हासिल किया दूसरा स्थान

By दिव्यांशी भदौरिया | Mar 06, 2026

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आज यानी 06 मार्च को सिविल परीक्षा सीएसई 2025 का अंतिम परिणाम घोषित किया है। इस बार पहले स्थान पर अनुज अग्निहोत्री ने टॉप किया है। दूसरे स्थान पर तमिलनाडु की रहने वाली राजेशवरी सुवे एम ने अपनी जगह बनाई है। मदुरै की राजेश्वरी सुवे एम ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 में टॉप पांच रैंक में दूसरा स्थान हासिल करके एकमात्र महिला टॉपर बनकर इतिहास रचा है। उनकी इस उपलब्धि ने सार्वजनिक सेवा में उनके करियर में एक और मील का पत्थर स्थापित किया है, क्योंकि उन्होंने दूसरी रैंक (AIR 2) प्राप्त की है।

राजेश्वरी सुवे एम ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 में दूसरी रैंक हासिल की है। राजेश्वरी तमिलनाडु की रहने वाली है। गौरतलब है कि UPSC को देश का सबसे कठिन एग्जाम माना जाता है। इस सफलता से पहले राजेश्वरी तमिलानुड में टीएनपीएससी ग्रुप की टॉपर (उप कलेक्टर) के रुप में पहले से ही एक प्रेरणा थीं और उनकी यह उपलब्धि उन्हें देश में सबसे प्रतिष्ठित सिविल सेवा उम्मीदवारों में से एक के रुप स्थापित करती है।

खासतौर पर वह टॉप 5 में एकमात्र महिला टॉपर है। हर साल लाखों छात्र इस परीक्षा में बैठते हैं लेकिन लास्ट लेवल आते-आते कुछ ही उम्मीदवार रह जाते है। बता दें कि, राजेश्वरी सुवे एम की कहानी उन लोगों के लिए प्रेरणादायक है जो संतुलन बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने तमिलनाडु पुलिस स्टेशन परीक्षा के जरिए उप-कलेक्टर का पद हासिल किया। फिर इसके बाद उन्होंने प्रशासनिक अध्ययन किया और इसके बाद देश की सबसे कठिन परीक्षा सिविल सेवा परीक्षा को पास किया।

प्रमुख खबरें

मुख्यमंत्री तो राजभर का बेटा ही होगा... बयान से मचा सियासी बवाल, योगी सरकार ने भी गुस्से में दे दी तगड़ी नसीहत!

सभी फैसले रद्द कर दें...CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर, कर दी गई ये बड़ी मांग

China Panda Diplomacy: अमेरिका को 2 पांडा गिफ्ट करेंगे जिनपिंग, दोनों बनेंगे दोस्ती के दूत, प्यारा सा दिखने वाला जानवर पिघलाएगा रिश्तों में जमी बर्फ

ट्रंप ने दिखा दी बाइडेन की ऐसी कौन सी तस्वीर, ठहाके लगाने लगे जिनपिंग, देखें Video