राजगढ़ पुलिस 7 लाख 80 हजार की जहरीली शराब की जब्त, पिकअप सहित दो आरोपी गिरफ्तार

By दिनेश शुक्ल | Dec 22, 2020

राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ कोतवाली थाना पुलिस टीम ने  मुखबिर की सूचना पर दण्डजोड़ के पास लगाए गए चैकिंग पांइट से घेराबंदी कर पिकअप वाहन को पकड़ा और तलाशी लेने पर वाहन से 1380 लीटर जहरीली शराब (स्प्रिट) जब्त की है। जिसकी कीमत 7 लाख 80 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने मौके से दो आरोपितों को गिरफ्तार किया, जिनसे अवैध जहरीली शराब की उपलब्धता के बारे में पूछताछ की जा रही है। 

इसे भी पढ़ें: सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही पर चार अधिकारियों को नोटिस

पुलिस ने मौके से नानकराम मेहर, रामनिवास सेन निवासी आदर्श कालोनी ब्यावरा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 6 लाख रुपए कीमती वाहन और 7 लाख 80 हजार की ओपी शराब जब्त की है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 34(2), 49(ए) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर पूछताछ शुरु कर दी है। कार्रवाई के दौरान एसआई धर्मेन्द्र पलैया, अजयसिंह यादव, रजनीश सिरोेठिया, प्रधान आरक्षक अशोक यादव, हरीपुरी सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर