भारत में हो रहे चेस ओलंपियाड को लेकर उत्सुक हैं रजनीकांत, ट्वीट कर कही यह बात

By अंकित सिंह | Jul 28, 2022

भारत में आज से चेस ओलंपियाड की शुरुआत हो रही है। चेस ओलंपियाड का 44वां संस्करण भारत के चेन्नई में आयोजित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद ओलंपियाड का उद्घाटन करने वाले हैं। इन सब के बीच सरकार की ओर से इसको लेकर खूब तैयारियां भी की जा रही है। भारतीय फिल्म के सुपरस्टार रजनीकांत भी चेस ओलंपियाड को लेकर काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं। उन्होंने ट्विटर पर अपनी चेस खेलते हुए एक फोटो साझा की है और अपने ट्वीट में लिखा है कि मुझे यह इंडोर खेल सबसे ज्यादा पसंद है। सभी शतरंज के खिलाड़ियों को मेरी शुभकामनाएं। आपको बता दें कि शतरंज ओलंपियाड चेन्नई से 50 किलोमीटर दूर मामल्लापुरम में 28 जुलाई से 10 अगस्त तक खेला जायेगा।

भारत का प्रदर्शन

भारत ने पहली बार 1956 में मास्को में हुए चेस ओलंपियाड में हिस्सा लिया था। उस समय भारत 27 वां स्थान पर रहा था। 2020 में चेस ओलंपियाड में भारत रूस के साथ संयुक्त विजेता रहा था। उसे स्वर्ण पदक हासिल हुआ था। इससे पहले भारत ने 2021 और 2014 में दो कांस्य पदक जीत चुका है। इस बार के चेस ओलंपियाड में 188 देशों के 2000 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। खुद भारत के 30 खिलाड़ी इस ओलंपियाड में शामिल होंगे। अब तक के इतिहास को देखें तो यह शतरंज ओलंपियाड में अब तक की सबसे बड़ी भागीदारी होगी।

प्रमुख खबरें

Modi Rubber की 59 एकड़ जमीन के अवैध ट्रांसफर पर Allahabad High Court ने दिए नए सिरे से जांच के आदेश

Rajya Sabha चेयरमैन CP Radhakrishnan ने गठित की विभिन्न समितियां, खरगे भी शामिल

Womens Asia Cup: Smriti Mandhana के 124 रन से भारत सेमीफाइनल में, हांगकांग को 137 रन से रौंदा

AISA ने छात्र आंदोलनों को एकजुट करने के लिए बनाया National Platform