राजनीति में एंट्री को लेकर लेकर रजनीकांत ने सस्पेंस किया खत्म, किया ये ऐलान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 11, 2021

चेन्नई। अभिनेता रजनीकांत ने सोमवार को साफ तौर पर कहा कि वह राजनीति में प्रवेश नहीं करेंगे। उन्होंने अपने प्रशंसकों से कहा कि राजनीति में आने के लिए बार-बार उन पर दबाव डालकर वे उन्हें और तकलीफ नहीं पहुचाएं और न ही इस पर पुनर्विचार के लिए कोई कार्यक्रम आयोजित करें। अभिनेता (70) के प्रशंसकों ने एक दिन पहले यहां प्रदर्शन करते हुए उनसे अपना फैसला बदलने का अनुरोध किया था। रजनीकांत ने कहा कि वह पहले ही राजनीति में नहीं आने के अपने निर्णय की वजह बता चुके हैं।

रजनीकांत के प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर अभिनेता से अपने फैसले पर पुनर्विचार के लिए वल्लूवर कोट्टम में कार्यक्रम के आयोजन और उसमें अधिक से अधिक संख्या में जुटने का आह्वान किया था। रक्तचाप में उतार-चढ़ाव के कारण हैदराबाद में अस्पताल में भर्ती होने के बाद अभिनेता ने 29 दिसंबर को कहा था कि वह कोरोना वायरस महामारी और अपनी स्वास्थ्य की स्थिति को देखते हुए राजनीति में प्रवेश नहीं करेंगे। अभिनेता ने 2016 में गुर्दे का प्रतिरोपण कराया था और वह रोग प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाने के लिए दवा लेते हैं। अभिनेता ने हैदराबाद की घटना को ईश्वर की चेतावनी बताते हुए राजनीति में नहीं आने के फैसले की घोषणा की थी।

प्रमुख खबरें

Team India के लिए England के खिलाफ बड़ी चुनौती, World Cup की तैयारी के लिए Shubman Gill की असली परीक्षा

England के खिलाफ ODI Series से पहले Team India का अभ्यास, Virat Kohli और Gambhir की बेरुखी ने बढ़ाई फैंस की चिंता

Erling Haaland की अनोखी Souvenir ने इंटरनेट पर मचाई धूम, Texas से खरीदा शराब की बोतल वाला Raccoon

आइकिया की बड़ी योजना: 2030 तक भारत में निवेश दोगुना कर 21,000 करोड़ रुपये करेगी कंपनी