राजीव गांधी की चीन यात्रा से हुई थी दोनों देशों में सार्थक संवाद की शुरुआत: कांग्रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 12, 2019

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच अनौपचारिक शिखर बैठक की पृष्ठभूमि में कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की चीन यात्रा से दोनों देशों में सार्थक संवाद की शुरुआत हुई थी और यह सिलसिला लगातार जारी है। पार्टी के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि प्रधानमंत्री मोदी ने उस मुद्दे की चर्चा की होगी जो भारत का पूर्णतः आंतरिक मामला है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अब तक के सभी प्रधानमंत्रियों और सरकारों का स्पष्ट रुख रहा है कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है और भारत के आंतरिक मामले में किसी तीसरे पक्ष के दखल की कोई गुंजाइश नहीं है।’

प्रमुख खबरें

सतीशन की Chartered विमान यात्रा पर Shashi Tharoor और कांग्रेस नेताओं ने किया बचाव

Tata Sons ने Noel Tata को दिया जवाब, N Chandrasekaran की दोबारा नियुक्ति को सही बताया

Asian Games में Baranica Elangovan ने पोल वॉल्ट में कांस्य जीत रचा इतिहास

चंडीगढ़ में हेड कॉन्स्टेबल नितिन सिंह की हत्या, 18 वर्षीय बेटे अरमान को पुलिस ने पकड़ा