राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की ‘बधाई दो’ जनवरी 2022 में होगी रिलीज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 30, 2021

मुंबई। अभिनेता राजकुमार राव और अभिनेत्री भूमि पेडनेकर की आगामी हास्य फिल्म ‘‘बधाई दो’’ देशभर में 2022 में गणतंत्र दिवस सप्ताहांत में रिलीज होगी। इस फिल्म का प्रोडक्शन करने वाली जंगली पिक्चर्स के साथ ही राव और पेडनेकर ने सोशल मीडिया पर यह घोषणा की। जंगली पिक्चर्स ने इंस्टाग्राम पर अपनी पोस्ट में लिखा, ‘‘थिएटर तैयार..आप तैयार..तो हम भी तैयार...गणतंत्र दिवस सप्ताहांत 2022 को आ रहे हैं हम आपसे मिलने सिनेमाघरों में...तारीख याद रख लीजिए। और बधाई हो नहीं ‘बधाई दो’।’’ ‘‘बधाई दो’’ राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म ‘‘बधाई हो’’ का सीक्वल है। ‘बधाई हो’ में आयुष्मान खुराना, सान्या मल्होत्रा, सुरेखा सीकरी, गजराव राव और नीना गुप्ता ने काम किया था।

प्रमुख खबरें

त्योहारी सीजन में FMCG उत्पादों के दाम नहीं बढ़ेंगे, कंपनियों का फोकस बिक्री बढ़ाने पर

Bigg Boss 20 में Salman Khan ने ट्रोलर्स को लताड़ा, Post-Pregnancy वजन पर बिना नाम लिए Katrina Kaif का किया बचाव

NMDC चालू वित्त वर्ष में बढ़ाएगा Iron Ore उत्पादन, 6 करोड़ टन का तय किया लक्ष्य

एशियाई खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम का दबदबा, Deepika के 8 गोल से उज्बेकिस्तान को 19-0 से हराया