अश्लील फिल्म मामला: राजकुंद्रा और शर्लिन चोपड़ा के बीच थी सांठगांठ? एक्ट्रेस ने जारी किया अपना बयान

By रेनू तिवारी | Jul 23, 2021

अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा मामले से अपने जुड़ाव पर खुलकर बात की है। शर्लिन ने कहा कि वह इस मामले में महाराष्ट्र साइबर सेल की जांच टीम को बयान देने वाली पहली शख्स थीं। शर्लिन ने गुरुवार को ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह हिंदी में कहती हैं- “पिछले कुछ दिनों से कई पत्रकार और मीडियाकर्मी मुझे फोन कर रहे हैं, मुझे ईमेल कर रहे हैं और मुझे यह जानने के लिए मैसेज कर रहे हैं कि इस विषय पर मेरा क्या कहना है। मैं आप सभी को सूचित करना चाहती हूं कि महाराष्ट्र साइबर सेल की जांच टीम को अपना बयान देने वाला मैं पहली व्यक्ति थी। मैं उनके साथ आर्म्सप्राइम के बारे में जानकारी साझा करने वाला पहली व्यक्ति भी थी।"

इसे भी पढ़ें: आर्थिक तंगी झेल रहे कलाकारों के लिए अक्षय कुमार का छलका दर्द, मदद के लिए 50 लाख रुपये का दान दिया 

राज कुंद्रा मामले पर शर्लिन चोपड़ा ने मीडियाकर्मियों के लिए एक नोट साझा करते हुए उन्होंने आग्रह किया: “दोस्तों, इस विषय पर कहने के लिए बहुत कुछ है लेकिन चूंकि यह मामला विचाराधीन है, इसलिए मेरे लिए इस पर टिप्पणी करना अनुचित होगा। मैं आप सभी विशेषकर पत्रकारों से अनुरोध करूंगी कि कृपया महाराष्ट्र साइबर सेल से संपर्क करें और अपने प्रश्न उनके सामने रखें। आप उनसे मेरे बयान के कुछ अंश साझा करने का भी अनुरोध कर सकते हैं।"

आपको बता दें कि मुंबई की एक अदालत ने अश्लील फिल्मों के कथित निर्माण और उन्हें कुछ ऐप के जरिए प्रसारित करने से जुड़े मामले में कारोबारी राज कुंद्रा की पुलिस हिरासत शुक्रवार को 27 जुलाई तक के लिए बढ़ा दी। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति, कुंद्रा को शहर की पुलिस की अपराध शाखा ने 19 जुलाई की रात को गिरफ्तार किया था। इससे पहले उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। पूर्व की हिरासत की अवधि समाप्त होने पर शुक्रवार को उन्हें मजिस्ट्रेट अदालत के समक्ष पेश किया गया। पुलिस ने मामले में और जांच के मकसद से उनकी हिरासत बढ़ाने का अनुरोध किया। पुलिस ने इससे पहले अदालत को बताया था कि 45 वर्षीय कारोबारी अश्लील सामग्री के निर्माण एवं बिक्री की अवैध गतिविधि से आर्थिक लाभ कमा रहे थे। पुलिस ने दावा किया कि उसने कुंद्रा का मोबाइल फोन जब्त किया है और इसमें मौजूद सामग्रियोंकी जांच जरूरी है और साथ ही उनके कारोबारी सौदों एवं लेन-देन को भी देखना होगा। कुंद्रा के अलावा, पुलिस ने दूसरे आरोपी रयान थोरपे को भी अदालत में पेश किया। अदालत ने उसकी हिरासत की अवधि भी 27 जुलाई तक बढ़ा दी।



प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: Agnipath Scheme में हुए बदलाव का Uttar Pradesh, Punjab, Uttarakhand Assembly Elections पर क्या असर पड़ेगा?

Dhanteras पर निरोगी काया के लिए अपनाएं Vastu Tips, उत्तर-उत्तर-पूर्व दिशा में रखें जल

ईरानी तेल नेटवर्क की मदद पर Chandigarh के दंपति और उनकी फर्म्स पर US Sanctions

पंजाब में Stubble Burning से जहरीली हुई दिल्ली की हवा, Manjinder Singh Sirsa का मान सरकार पर आरोप