राजमाता सिंधिया के समाज सेवा के प्रयासों को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा: प्रधानमंत्री मोदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 12, 2025

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की संस्थापक सदस्य राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर रविवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी। मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘समाज सेवा के उनके प्रयासों को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। उन्होंने जनसंघ और भाजपा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।’’

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘विजयाराजे सिंधिया जी हमारी सांस्कृतिक जड़ों के प्रति गहरी आस्था रखती थीं और उनकी रक्षा करने के साथ-साथ उन्हें लोकप्रिय बनाने के लिए हमेशा काम करती थीं।’’

ग्वालियर की राजमाता के नाम से जानी जाने वाली सिंधिया का जन्म 12 अक्टूबर 1919 को मध्य प्रदेश के सागर में हुआ था। लोकसभा की सात बार सदस्य रहीं सिंधिया ने 25 जनवरी 2001 को अंतिम सांस ली थी।

प्रमुख खबरें

NCERT का बिना शर्त माफीनामा! न्यायपालिका पर विवादित अध्याय के बाद कक्षा 8 की पूरी किताब वापस, सुप्रीम कोर्ट ने लगाया था बैन

Iran के 20 KM के इलाके ने हिला दी पूरी दुनिया, ऐसा क्या है यहां, अमेरिका-इजरायल भी छूने से डर रहे

बंगाल में नहीं थम रहा CEC Gyanesh Kumar का विरोध, Dakshineswar Temple के बाहर लगे Go Back के नारे

Prabhasakshi NewsRoom: Kerala Minister को पत्नी ने दूसरी महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा, मंत्री बोले- मेरे 5000 प्रेम संबंध हैं