Rajnath ने CM Shivraj की तुलना Dhoni से की, विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा- उन्होंने मान लिया, वे अकेले भाजपा को नहीं हरा सकते

By अंकित सिंह | Sep 04, 2023

मध्य प्रदेश चुनाव को लेकर भाजपा अपनी रणनीति को जमीन पर उतारने में जुटी हुई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज नीमच पहुंचे थे जहां उन्होंने जन आशीर्वाद यात्रा की शुरूआत की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तुलना क्रिकेटर धोनी से की। साथ ही साथ उन्होंने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश जो कभी बीमारू राज्य के रूप में जाना जाता था वह आज इस श्रेणी से बाहर निकल चुका है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनता की सेवक के रूप में सेवा की है। राजनीति में ऐसे संवेदनशील नेता विरले ही होते हैं। उन्होंने कहा कि मैंने एमपी के सीएम को राजनीति के क्षेत्र में काम करते देखा है। अगर मैं कहूं कि आपके 'मामा' शिवराज सिंह चौहान राजनीति के 'धोनी' हैं तो अतिशयोक्ति नहीं होगी। 

इसे भी पढ़ें: Pakistan के हाथ से निकल सकता है Gilgit-Baltistan, तेजी से बिगड़ते हालात के बीच पाक के कई टुकड़ों में बँटने के दिख रहे आसार

भाजपा नेता ने कहा कि मध्य प्रदेश में जो बदलाव आया वह रुकना नहीं चाहिए। बीच में आपने कमलनाथ जी की कांग्रेस सरकार में देख ही लिया है। उन्होंने केंद्रीय योजनाओं में बाधा डालने का काम किया है। इस दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उनके (INDIA गठबंधन) सहयोगी कह रहे हैं कि 'सनातन धर्म' डेंगू, मलेरिया और कोरोना है और इसे समाप्त कर देना चाहिए...क्या हिंदुत्व के नाम पर गालियां दी जाएंगी?.. वे हिंदुत्व का अपमान कर रहे हैं...कोई सनातन को समाप्त नहीं कर सकता बल्कि सनातन का अपमान करने वाले जरूर समाप्त हो जाएंगे। 

प्रमुख खबरें

असम के Guwahati में बिना वैध दस्तावेजों के मिले 18 Bangladeshi नागरिक, होटल संचालक समेत 4 भी गिरफ्तार

IOC अधिकारी Mahesh Shelke हत्याकांड में हिंगोली पुलिस ने महिला समेत चार को पकड़ा

Ukraine पर Russia का भीषण हवाई हमला, 4 बच्चों समेत 24 लोगों की मौत और 60 घायल

विपक्षी सांसदों पर कथित कार्रवाई के विरोध में Congress मनाएगी काला दिवस, देशभर में प्रदर्शन का ऐलान