राजनाथ ने बीटीसी में शांतिपूर्ण माहौल के लिए असम सरकार की तारीफ की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 05, 2023

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को बोडोलैंड टेरेटोरियल काउंसिल (बीटीसी) में शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित करने के लिए असम सरकार की तारीफ की जिसकी परिणति कोकराझार शहर में इस साल एशिया के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट डूरंड कप के आयोजन के रूप में हुई है। इस वर्ष के डूरंड कप के उद्घाटन पर आयोजित कार्यक्रम में राजनाथ सिंह ने उम्मीद जताई की कि टूर्नामेंट के दौरान खेले गए मैच क्षेत्र के युवाओं को खेल में आगे बढ़ने और अपने राज्य और देश को गौरव दिलाने के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के आयोजन के लिए कोकराझार और असम को मेरी बधाई। यह सभी के लिए गर्व का क्षण है... मुझे बीटीसी में ऐसा माहौल बनाने के लिए सरकार को बधाई देनी चाहिए कि ऐसे टूर्नामेंट यहां आयोजित किए जा रहे हैं।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोकराझार में 110 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले स्टेडियम का काम नवंबर से शुरू होगा। इस कार्यक्रम में थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे भी उपस्थित थे। इस साल डूरंड कप के 132वें संस्करण का आयोजन होगा। कोलकाता स्थित टूर्नामेंट स्थल का उद्घाटन गुरुवार को किया गया, जबकि गुवाहाटी स्थित स्थल का उद्घाटन शुक्रवार को किया गया। इस टूर्नामेंट में कुल 24 टीम हिस्सा लेंगी जिन्हें छह समूह में विभाजित किया जाएगा। इसमें आईएसएल की सभी 12 टीम हिस्सा लेंगी। पिछले 27 सालों में पहली बार दो विदेशी टीम भी इस साल के टूर्नामेंट में भाग लेंगी। फाइनल मुकाबला तीन सितंबर को कोलकाता के विवेकानन्द युवा भारती क्रीड़ांगन में होगा।

प्रमुख खबरें

Bhuvneshwar Kumar की टीम इंडिया में वापसी, सितांशु कोटक ने अनुभव और IPL फॉर्म को बताया वजह

GST काउंसिल की बैठक में हुए कई बड़े फैसले, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दी बड़ी जानकारी

Rahul Gandhi के प्रदर्शन का समर्थन करने पर घिरे CM Satheesan, Kerala BJP ने मांगा इस्तीफा

Allahabad High Court ने शुरू किया Mediation अभियान, 31 दिसंबर तक सुलझेंगे लंबित केस