PM मोदी ने UNO में तमिल में बात की, तमिलनाडु में बोले राजनाथ, क्या उदयनिधि के शर्मनाक बयान के लिए DMK को माफ़ किया जा सकता

By अभिनय आकाश | Apr 08, 2024

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आज जब पूरे देश में तमिलनाडु की चर्चा होती है, तो सेंगोल शब्द का हमें सबसे पहले स्मरण होता है। पिछले साल सितंबर तक तमिलनाडु के बाहर शायद ही कोई सेंगोल शब्द से परिचित था। जब से पीएम ने नए संसद भवन में न्याय और स्वतंत्रता के प्रतीक सेंगोल को स्थापित किया है, इस देश का हर जागरूक नागरिक सेंगोल के बारे में जान गया है। सेंगोल की नई पार्लियामेंट बिल्डिंग में स्थापना, भारत में एक नए युग की शुरुआत हुई है।। यह इंडी अलायन्स चुनाव शुरू होने से पहले ही आपस में लड़ रहे हैं। उनके लिए एक साथ आने का एकमात्र कारण पावर है। हम कहते हैं राष्ट्र प्रथम और वे कहते हैं फ़ैमिली फर्स्ट। 

इसे भी पढ़ें: Rajnath Singh ने सीएए को लेकर कहा- किसी की नागरिकता नहीं जाएगी

जब भी मैं तमिलनाडु आता हूँ तो मैं जया अम्मा को याद करता हूँ। उन्होंने तमिलनाडु के विकास में एक बड़ा योगदान किया है।भले ही अम्मा एआईएडीएमके की नेता हों फिर भी हमारे दिल में उनके लिए बहुत बड़ा सम्मान हमेशा था, है और हमेशा रहेगा। ये इंडी अलायन्स के लोग संसद में महिला आरक्षण बिल का भी विरोध करते हैं। इसीलिए, तमिलनाडु में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं। आने वाली 19 अप्रैल को यहाँ की महिलाओं को डीएमके के इस महिला विरोधी मानसिकता के खिलाफ वोट करके उनको सजा देनी है। उदयनिधि ने कहा था कि सनातन धर्म मच्छर से फैलने वाले डेंगू और मलेरिया की तरह है और इसे खत्म करना होगा। क्या इस तरह के शर्मनाक बयान के लिए डीएमके को माफ़ किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: हम जनता को जनार्दन मानते हैं जबकि कांग्रेस के लोग एक परिवार को : Rajnath Singh

राजनाथ सिंह ने कहा कि क्या कांग्रेस और डीएमके का इंडी अलायंस यह कहना चाहते है कि वो नारी शक्ति और मातृशक्ति का विनाश करेंगे। इंडी अलायंस वाले लोग, बार-बार जानबूझकर हिंदू धर्म का अपमान करते हैं। यहाँ के मुख्यमंत्री स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन ने भी हिंदू धर्म का अपमान किया था। तमिलनाडु में शक्ति कांची कामाक्षी हैं। यहाँ शक्ति मदुरै मीनाक्षी हैं। हिन्दू धर्म में शक्ति का मतलब होता है- मातृशक्ति! नारी शक्ति! इंडी अलायंस के लोग BJP और एनडीए पर हमला करते करते हिन्दू धर्म का ही अपमान कर रहे हैं। वे कहते हैं कि जिस शक्ति में हिंदू धर्म की आस्था होती है, उन्हें इस शक्ति का विनाश करना है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Olympic Ice Hockey में Team Canada का तूफान, France को 10-2 से रौंदकर मचाया तहलका।

IND vs PAK मैच में हार का डर? बीच में ही स्टेडियम छोड़कर निकले PCB चीफ Mohsin Naqvi

T20 World Cup: भारत से हार के बाद पाकिस्तान में गुस्सा, प्रशंसकों ने टीम पर उठाए सवाल

IND vs PAK: महामुकाबला बना एकतरफा, Team India ने Pakistan को 61 रन से धोकर 8-1 की बढ़त बनाई।