By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 30, 2022
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि भारत अपने नागरिकों और साझेदारों को मानवीय सहायता तथा आपदा राहत प्रदान करने की अपनी क्षमता के साथ हिंद-प्रशांत क्षेत्र में एक क्षेत्रीय शक्ति और सुरक्षा प्रदाता के रूप में उभरा है। सिंह ने 28-30 नवंबर के दौरान यहां वायु सेना स्टेशन पर आयोजित किये जा रहे बहु-एजेंसी मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) अभ्यास ‘समन्वय 2022’ में भाग लिया।