रविवार को तमिलनाडु में भाजपा युवा मोर्चा के सम्मेलन को संबोधित करेंगे राजनाथ सिंह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 19, 2021

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता राजनाथ सिंह आगामी रविवार को तमिलनाडु में भाजपा की युवा इकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के एक सम्मेलन को संबोधित करेंगे। सिंह ने ट्वीट कर कहा, ‘‘21 फरवरी को मैं सलेम में राज्य भाजपा के युवा मोर्चा के सम्मेलन के माध्यम से तमिलनाडु के युवाओं को संबोधित करूंगा। मैं रविवार को सलेम का दौरा करने को उत्सुक हूं।’’ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी 25 फरवरी को तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। तमिलनाडु विधानसभा का चुनाव इस साल अप्रैल मई में होना है। भाजपा ने राज्य की सत्ताधारी ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (अन्नाद्रमुक) के साथ गठबंधन में विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है। तमिलनाडु के भाजपा अध्यक्ष एल मुरुगन ने पिछले दिनों कहा था कि जल्द ही दोनों दलों के बीच सीटों का बंटवारा हो जाएगा।

प्रमुख खबरें

Kerala Assembly Elections 2026 | केरल के चुनावी रण में उतरी RJD! Tejashwi Yadav ने किया LDF के साथ गठबंधन का ऐलान

Odisha: पारिवारिक कलह ने ली चार जान, ट्रिपल मर्डर के बाद आरोपी ने की खुदकुशी

West Bengal में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! Election Commission ने राज्य के मुख्य सचिव को पद से हटाने का दिया आदेश

West Asia में बढ़े तनाव का असर, Oil Price कंट्रोल करने के लिए 41 करोड़ बैरल तेल बाजार में आएगा