आतंकवाद पर राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को फिर दी चेतावनी, कहा- हम करेंगे सफाए में मदद

By अभिनय आकाश | Apr 11, 2024

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को उसकी धरती पर आतंकवाद से निपटने में भारत की ओर से सहायता की पेशकश की है। समाचार एजेंसी एएनआई के साथ एक साक्षात्कार में राजनाथ सिंह ने इस्लामाबाद को आतंकवाद का उपयोग करके भारत को अस्थिर करने की कोशिश करने पर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी और कहा पाकिस्तान को आतंकवाद रोकना चाहिए और अगर वह असमर्थ महसूस करता है, तो भारत आतंकवाद को रोकने के लिए सहयोग करने के लिए तैयार है।

इसे भी पढ़ें: 'BJP से कोई नाराज नहीं', UP में बोले Rajnath Singh, कांग्रेस और एसपी से पूरा प्रदेश नाखुश है

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीन मुद्दे पर कांग्रेस के घोषणापत्र को लेकर कहा कि मैं नहीं कहना चाहता कि कांग्रेस के कार्यकाल में क्या हुआ था, कितने हज़ार वर्ग किलोमीटर ज़मीन चीन के कब्ज़े में गई। लेकिन मैं देश की जनता को आश्वस्त करना चाहता हूं कि मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के रहते हुए एक इंच ज़मीन पर भी कोई कब्ज़ा नहीं कर सकता, एक इंच भी ज़मीन जाने नहीं देंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 1975 के आपातकाल पर कहा कि मुझे आपातकाल के दौरान मेरी मां के अंतिम संस्कार के लिए पैरोल भी नहीं दिया गया। वो लोग हम लोगों पर तानाशाही के आरोप लगाते हैं। अपने गिरेबान में झांक कर नहीं देखते हैं। 

प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar में मेले के विवाद पर BNS धारा 105 के तहत 5 गिरफ्तार, नहर से शव बरामद

Sahibganj में CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने व्यक्ति को Digital Arrest कर ऐंठे 1.20 करोड़ रुपये

Odisha में BJD का आरोप, SIR के तहत अल्पसंख्यक वोटरों पर Form 7 का गलत इस्तेमाल

Marco Rubio बोले, भारत और Iran के बीच नहीं चल रही कोई व्यापार वार्ता