Rajnath Singh Birthday: बीजेपी के अजातशत्रु कहे जाते हैं राजनाथ सिंह, आज मना रहे हैं 74वां जन्मदिन

By अनन्या मिश्रा | Jul 10, 2025

आज यानी की 10 जुलाई को देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं। वह भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं। हालांकि उन्होंने अपने करियर की शुरूआत बतौर शिक्षक की थी। फिर बाद में उन्होंने राजनीति का रुख किया था। राजनाथ सिंह को उनके स्वभाव और व्यवहार के कारण अजातशत्रु भी कहा जाता है। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर राजनाथ सिंह के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों बारे में...

राजनीतिक सफर 

साल 1974 में राजनाथ सिंह ने राजनीति में प्रवेश लिया था और साल 1977 में वह उत्तर प्रदेश से विधायक चुने गए थे। साल 1988 में यूपी विधान परिषद के लिए एमएलसी चुने गए। फिर साल 1991 में शिक्षा मंत्री बने और यूपी में शिक्षा मंत्री के तौर पर अपने कार्यकाल में नकल विरोधी अधिनियम और वैदिक गणित की शुरूआत की थी।

साल 1994 में राजनाथ सिंह राज्यसभा के सदस्य बने थे और 22 नवंबर 1999 को वह केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री बने। 28 अक्तूबर 2000 को वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने और दो बार निर्वाचित हुए। राजनाथ सिंह बाराबंकी की हैदरगढ़ सीट से दो बार विधायक निर्वाचित हुए और 24 मई 2003 को केंद्रीय कृषि मंत्री बने और फिर खाद्य प्रसंस्करण भी संभाला था।

इसके बाद वह 31 दिसंबर 2005 को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। इस पद पर वह 19 दिसंबर 2009 तक रहे। मई 2009 में वह गाजियाबाद से सांसद चुने गए। वहीं 26 मई 2014 को राजनाथ सिंह ने भारत के केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली और 30 मई 2019 तक केंद्रीय गृह मंत्री के रूप में काम किया। फिर 31 मई 2019 को राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्री बनाया गया। साल 2024 के चुनाव में एनडीए की जीत के बाद राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्री बनाया गया।

प्रमुख खबरें

भारत सरकार की बड़ी एडवाइजरी जारी, नागरिकों को ईरान की गैर-जरूरी यात्रा न करने की सलाह | Check Advisory

Gautam Adani AGM 2026 | इंफ्रास्ट्रक्चर में ₹1.5 लाख करोड़ का रिकॉर्ड निवेश देश-निर्माण के प्रति हमारा भरोसा - गौतम अडानी

भीषण गर्मी में AC को देगा टक्कर, ये Cooler Buying Guide बचाएगी आपके हजारों रुपये

Love Horoscope For 24 June 2026 | आज का प्रेम राशिफल 24 जून 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन