राजनाथ सिंह ने समझाई सच्ची धर्मनिरपेक्षता, विपक्ष पर लगाया मगरमच्छ के आंसू बहाने का आरोप, CAA का किया जिक्र

By अंकित सिंह | Jul 02, 2025

भारत के पड़ोसी देशों में अल्पसंख्यक समुदायों के साथ हो रहे व्यवहार पर चिंता के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के लागू होने पर इसका विरोध करने के लिए विपक्षी दलों की आलोचना की। राजनाथ सिंह ने विपक्ष पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने सीएए का पुरजोर विरोध किया जबकि अल्पसंख्यकों के लिए लगातार मगरमच्छ के आंसू बहाए। सिंह ने कहा कि पड़ोसी देशों में अल्पसंख्यक समुदायों पर हो रहे अत्याचारों को देखते हुए हमारी सरकार ने सीएए पारित किया, जिसका सबसे ज्यादा विरोध उन राजनीतिक दलों ने किया जो अल्पसंख्यकों के लिए दिन-रात मगरमच्छ के आंसू बहाते हैं।

राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा दुनिया की एकमात्र पार्टी है जिसने पड़ोसी देशों के अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए नागरिकता अधिनियम में संशोधन किया है। इसे ही सच्ची धर्मनिरपेक्षता कहते हैं। मैं धर्मनिरपेक्षता के पैरोकार होने का दावा करने वालों से पूछना चाहता हूँ कि जब 1975 में संविधान में 'धर्मनिरपेक्ष' शब्द जोड़ा गया था, तो इसे जम्मू-कश्मीर के संविधान में क्यों नहीं जोड़ा गया? क्या जम्मू-कश्मीर को धर्मनिरपेक्ष नहीं होना चाहिए था? जब हमने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाया, तो वह सही मायनों में धर्मनिरपेक्ष हो गया।

इसे भी पढ़ें: JDU कार्यालय में पहली बार लगे मोदी और नीतीश के पोस्टर, जानें क्या है इसके सियासी मायने?

उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान एक जीवंत दस्तावेज है। कांग्रेस और आरजेडी इस बार लोगों को गुमराह करने की अपनी कोशिश में सफल नहीं होंगे... धर्मनिरपेक्षता में विश्वास रखने वाले लोगों को धर्मनिरपेक्ष नागरिक संहिता के संविधान पर अपनी सहमति देनी चाहिए। 

प्रमुख खबरें

Flatmate के साथ सुकून से रहना है तो पहले ही दिन तय कर लें ये जरूरी नियम

Festive Season में मेहमानों के लिए झटपट बनाएं 3 टेस्टी Mushroom Snacks

Election Commission के मुद्दों पर 30 सितंबर को दिल्ली में बैठक करेगा INDIA गठबंधन

Anahat Singh और Abhay Singh एशियाई खेलों के फाइनल में, Olympic 2028 कोटा से एक कदम दूर