राजनाथ सिंह ने कठुआ आतंकी हमले में 5 सैन्यकर्मियों की मौत पर जताया शोक, कहा- ये गहरी पीड़ा है

By रितिका कमठान | Jul 09, 2024

जम्मू कश्मीर के कठुआ में आतंकी हमले में सेना के पांच जवान शहीद हो गए है। आतंकवादियों की खोजबीन करने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। ये हमला ऐसे समय में हुआ है जब सुरक्षा बल कठुआ में ही तलाशी अभियान चला रहे थे। तभी आतंकियों घात लगाकर सेना के जवानों पर हमला कर दिया था।

रक्षा मंत्री ने 30 नवंबर को ट्वीट किया, "मैं कठुआ (जम्मू-कश्मीर) के बदनोटा में आतंकवादी हमले में भारतीय सेना के पांच बहादुर जवानों की शहादत से बहुत दुखी हूं।" उन्होंने कहा, "शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। इस कठिन समय में राष्ट्र उनके साथ मजबूती से खड़ा है। आतंकवाद विरोधी अभियान जारी हैं और हमारे सैनिक क्षेत्र में शांति और व्यवस्था कायम करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।" सिंह ने कहा, "मैं इस नृशंस आतंकवादी हमले में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।"

प्रमुख खबरें

Jharkhand में मंत्री Sudivya Kumar के निधन पर SIR सुनवाई टली, 2 दिन का राजकीय शोक घोषित

Jammu Kashmir में सामान्य स्थिति के दावे पर Tarigami ने उठाए सवाल

CM Vishnu Deo Sai ने झीरम घाटी हमले पर NIA फैसले के बाद Congress से सबूतों पर सवाल पूछे

Odisha Vigilance ने सहायक अधिशासी अभियंता Anupama Sahu को 63 लाख की संपत्ति मिलने पर पकड़ा