रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना के लिए पांच ट्रॉमा केयर एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 20, 2021

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को अपने आवास से पांच ट्रॉमा केयर एम्बुलेंस के बेड़े को हरी झंडी दिखाई। ये एम्बुलेंस एक गैर लाभकारी संगठन ने जम्मू-कश्मीर में तैनाती के लिए सेना को दी हैं। ये एम्बुलेंस ‘बॉर्डरलेस वर्ल्ड फाउंडेशन’ ने कश्मीर में नियंत्रण रेखा की सुरक्षा में तैनात सेना की चिनार कोर को प्रदान की हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य विनय सहस्रबुद्धे ने कहा, ‘‘ये एम्बुलेंस जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर स्थित पांच सेक्टरों में तैनात रहेंगी और इनका संचालन भारतीय सेना करेगी।’’

प्रमुख खबरें

Ayodhya में NSG रीजनल हब के लिए 26 हेक्टेयर जमीन मुफ्त देगी UP सरकार

MP दौरे पर आएंगे BJP अध्यक्ष Nitin Nabin और Rahul Gandhi, इंदौर में होंगे कार्यक्रम

Nepal Flood: आठ जिलों से और शव मिलने के बाद मृतकों का आंकड़ा पहुंचा 1,399

दिल्ली कोर्ट से Swatantra Bhardwaj को 3 हफ्ते की अंतरिम जमानत, पुलिस को दिए जांच के निर्देश