AI Summit में Congress के हंगामे पर भड़के राजनाथ, कहा- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत को किया शर्मसार, शिवराज का Sonia-Kharge से सीधा सवाल

By अंकित सिंह | Feb 20, 2026

भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ 'शर्टलेस' विरोध प्रदर्शन किया, एआई इम्पैक्ट समिट की आलोचना की और प्रधानमंत्री पर समझौते में शामिल होने का आरोप लगाया। इसके बाद से भाजपा लगातार कांग्रेस पर जबरदस्त तरीके से हमलावर है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पोस्ट के जरिए कांग्रेस की जमकर आलोचना की। राजनाथ ने एक्स पर लिखा कि जब पूरा विश्व भारत को नई दिल्ली में मौजूद भारत मंडपम में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट की मेजबानी करते हुए देख रहा था और तकनीक व नवाचार के क्षेत्र में हमारे बढ़ते वैश्विक नेतृत्व का साक्षी बन रहा था, उस समय कांग्रेस ने देश का सम्मान बढ़ाने के बजाय आयोजन में व्यवधान उत्पन्न करने का रास्ता चुना। 

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एआई शिखर सम्मेलन में सिर्फ अपनी कमीजें ही नहीं उतारीं, बल्कि उन्होंने यह भी उजागर कर दिया कि कांग्रेस भारत विरोधी है। यह राजद्रोह है। यह हमारे देश की छवि के साथ खिलवाड़ है। मैं सोनिया गांधी जी और मल्लिकार्जुन खरगे जी से पूछना चाहता हूं, क्या उनके लिए राजनीति देश से बड़ी है? क्या उन्होंने देश की प्रतिष्ठा के साथ खिलवाड़ करने के लिए कोई गुप्त समझौता किया है? क्या यही कांग्रेस का असली चेहरा है? जनता इसे माफ नहीं करेगी।

इसे भी पढ़ें: AI का फायदा सबको मिलेगा, Sundar Pichai बोले- US-India साझेदारी निभाएगी अहम भूमिका

तरुण चुघ ने कहा कि भारत की छवि धूमिल करने की साजिश के तहत अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मेलन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया अपराध अक्षम्य है। देश की जनता इसे कभी माफ नहीं करेगी... राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी विदेशी हथकंडों का इस्तेमाल करते हुए हर तरह की घिनौनी साजिश रचती रहती है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पर शर्म आती है, राहुल गांधी के निर्देश पर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय एआई शिखर सम्मेलन में हंगामा किया! भारत विरोधी कांग्रेस! कांग्रेस को देश से माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस शहरी नक्सलियों की तरह व्यवहार कर रही है।

प्रमुख खबरें

बिना कारण बताए Arrest करना गैरकानूनी, Supreme Court ने कहा- यह मौलिक अधिकार का उल्लंघन

BIADA MD नवीन कुमार ने IMC Gaya के निर्माण कार्यों का किया स्थल निरीक्षण

Meerut में Nitin Nabin की युवाओं को सलाह, नशे और शॉर्टकट से दूर रहकर देशहित को सर्वोपरि रखें

Finance Ministry ने बैंक कर्मचारियों से हड़ताल टालने और बातचीत से हल निकालने को कहा