MP में बोले राजनाथ सिंह, भारत में राम राज्य का आगाज होकर ही रहेगा, कोई रोक नहीं सकता

By अंकित सिंह | Apr 11, 2024

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि भारत में राम राज्य का आगाज होकर ही रहेगा, कोई रोक नहीं सकता। वह मध्य प्रदेश के सतना में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि पीओके में लोग सोचते हैं कि उनका विकास सिर्फ पीएम मोदी के हाथों ही संभव है, पाकिस्तान के हाथों नहीं। पीओके के लोग कह सकते हैं कि वे भारत के साथ रहना चाहते हैं। पीओके हमारा (भारत) हिस्सा था, है और हमेशा रहेगा। उन्होंने कहा कि भारत को ग़रीबों का देश माना जाता है। मगर अब नीति आयोग की रिपोर्ट है कि मोदीजी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश के 25 करोड़ लोग ग़रीबी रेखा से ऊपर आये हैं। 

इसे भी पढ़ें: भारत बदलेगा तिब्बत के 60 जगहों के नाम, चीन को करारा जवाब देने उतरे राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री ने कहा कि इस बार प्रश्न व्यक्ति का नहीं, बल्कि देश का है। आप लोग भारत माता मस्तक उठाने के लिए इस बार वोट करने जा रहे हैं। वहीं, रीवा में उन्होंने कहा कि हम सबको साथ लेकर चलना चाहते हैं। हम किसी के साथ भेदभाव नहीं करते हैं। हिंदू हो, ईसाई हो, मुस्लिम हो किसी मज़हब का मानने  वाला सभी की माँ- बहन हमारी माँ-बहन है। तीन तलाक़ की कुप्रथा को हमने समाप्त किया है। उन्होंने दावा किया कि साल 2014 में भारत दुनिया की 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था। आज भारत की अर्थव्यवस्था विश्व की पाँचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है।मेरा विश्वास है कि 2070 तक भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगी। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने पकड़ा अंतरराज्यीय Heroin रैकेट, 60 करोड़ रुपये की खेप संग 7 गिरफ्तार

Punjab Assembly सत्र 10 मिनट में स्थगित, Congress ने आप सरकार को घेरा

केरलम में SMA दवाओं को लेकर विवाद के बीच मंत्री K Muraleedharan की बैठक पर सफाई

Deepti Sharma नई भूमिका के लिए तैयार, कप्तान Smriti Mandhana को देंगी पूरा सहयोग