By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 20, 2023
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि अर्थव्यवस्था के आकार के मामले में भारत 2027तक विश्व की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होगा। वर्तमान में भारत विश्व की शीर्ष पांच अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। राजनाथ सिंह यहां पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी के तेरहवीं में शामिल होने आए थे। रक्षा मंत्री ने केसरी नाथ त्रिपाठी के पुत्र नीरज त्रिपाठी और बहू कविता यादव त्रिपाठी से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। केसरी नाथ त्रिपाठी का आठ जनवरी को उनके घर पर निधन हो गया था।