रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले- परिवर्तन के एक महत्त्वपूर्ण दौर से गुजर रही हैं हमारी सशस्त्र बल

By अंकित सिंह | Oct 20, 2022

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि हमारे सशस्त्र बलों को घरेलू उद्योग को और अधिक सहायता प्रदान करनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है कि हमारे बलों ने रक्षा क्षेत्र की आत्मनिर्भरता में पूरा सहयोग दिया है। राजनाथ ने कहा कि रक्षा क्षेत्र में घरेलू उद्योग को बढ़ावा देने के लिए और एयरोस्पेस क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए रक्षा मंत्री पुरस्कार की शुरुआत हुई थी। इसका उद्देश्य रक्षा और एयरोस्पेस क्षेत्र में मेक इन इंडिया को बढ़ावा देना था। गांधीनगर में 'आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया' पर एचक्यूआईडीएस-फिक्की संगोष्ठी में रक्षा मंत्री बोल रहे थे। 

इसे भी पढ़ें: 'PM मोदी ने विकास और सांस्कृतिक पुर्नजागरण से देश के आम लोगों को जोड़ा', राजनाथ बोले- वह भविष्य के लिए कर रहे काम

रक्षा मंत्री ने कहा कि रक्षा उत्पाद की न केवल खरीद का आश्वासन, बल्किविश्व स्तरीय प्रौद्योगिकियों का विकास करने का उद्देश्य भी हमारे सामने पूरी तरह स्पष्ट हैI इसके लिए सरकार ने पहली बार रक्षा अनुसंधान एवं विकास बजट का 25 % हिस्सा,उद्योग, स्टार्ट-अप और शिक्षा के लिए रखा है। उन्होंने कहा कि हम रक्षा क्षेत्र में एमएसएमई और स्टार्ट-अप की भूमिका को पूरी तरह से समझते हैं। इसलिए, एमएसएमई और स्टार्ट-अप के लिए और अधिक अवसर पैदा करने के लिए, रक्षा नवाचार स्टार्ट-अप चुनौतियां और प्रौद्योगिकी विकास कोष का दायरा और विस्तारित किया गया है। 

प्रमुख खबरें

PM Narendra Modi रविवार को Chennai Metro और 13000 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

Delhi Police ने YouTuber Dhruv Rathee को हिरासत से छोड़ा, जंतर-मंतर जाने पर दोबारा कार्रवाई की चेतावनी

PM Narendra Modi ने देशवासियों को दी Navratri की बधाई, सुख-समृद्धि की कामना की

CEC के इस्तीफे की मांग पर कॉजपा का प्रदर्शन, Delhi Traffic Police ने जारी की एडवाइजरी