रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तेजस्वी से की बात, लालू यादव के स्वास्थ्य के बारे में ली जानकारी

By अंकित सिंह | Jul 07, 2022

राजद सुप्रीम और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव लगातार खराब स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। वह पिछले कुछ सालों से विभिन्न बीमारियों से ग्रसित हैं। उनका इलाज दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्वेदिक विज्ञान संस्थान में चल रहा है। इन सब के बीच कुछ दिन पहले वाह सीढ़ियों से गिर गए जिसकी वजह से उनके दाहिने कंधे में चोट आई है। इसके बाद से लालू यादव की तबीयत लगातार खराब रह रही है। उन्हें पटना के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। खुद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अस्पताल जाकर लालू यादव का हालचाल जाना था। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी ने भी तेजस्वी यादव को फोन कर लालू यादव का हालचाल जाना है।

इसे भी पढ़ें: नीतीश के साथ रिश्तो में खटास के बाद सियासी सफर में लगा ब्रेक, आरसीपी सिंह के सामने आगे का विकल्प क्या?

अपनी मां के साथ पत्रकारों से बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा था कि हम उन्हें दिल्ली के एम्स ला रहे हैं क्योंकि यहां बेहतर इलाज हो सकता है और डॉक्टर उनके मेडिकल इतिहास से परिचित हैं। बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता ने कहा था कि वह गिर गए थे जिसके बाद उन्हें तीन जगह फ्रैक्चर हुआ है। उनके गिरने के बाद जटिलाएं बढ़ गईं क्योंकि शरीर जाम हो गया है और वह ज्यादा हिल-डुल नहीं पा रहे हैं। चारा घोटाला मामलों में जमानत पर रिहा लालू ने पिछले महीने झारखंड उच्च न्यायालय से गुर्दा प्रतिरोपण के लिए विदेश, खासकर सिंगापुर जाने की इजाज़त ली थी। यह पूछे जाने पर कि क्या सिंगापुर जाना संभव होगा, तो तेजस्वी ने कहा कि अगर दो-चार हफ्ते में वह अंतरराष्ट्रीय यात्रा कर सकते हैं तो हम उन्हें सिंगापुर ले जा सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Japan में Piyush Goyal का बड़ा वादा, Semiconductor और AI सेक्टर के लिए आसान होंगे BIS Certification से जुड़े कड़े नियम

Patna Municipal Corporation नोटिस विवाद: CM Samrat Choudhary ने बनाई समिति

Gaggal Airport जमीन सौदों में 9 बेनामी लेनदेन मिले, CM Sukhu ने विधानसभा में बताया

New Audi Q3 Luxury SUV भारत में पेश, 204 HP पावर और Quattro AWD के साथ मार्केट में मचाएगी तहलका