Congress के घोषणा पत्र पर आया Rajnath Singh का बयान, कहा- ये देश को पीछे ले जाएगा

By रितिका कमठान | Apr 09, 2024

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस द्वारा जारी किए गए घोषणा पत्र के बाद पार्टी पर निशाना साधा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) 2047 तक देश को एक विकसित राष्ट्र बनाना चाहता है। प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस के घोषणा पत्र से साफ पता चलता है कि ये भारत को पीछे ले जाएगा।

इस दौरान राजनाथ सिंह ने भाजपा सरकार के ट्रैक रिकॉर्ड और पूर्व की कांग्रेस नीत यूपीए सरकार के कार्यकाल की तुलना करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार का एक भी मामला सामने नहीं आया है। उन्होंनें कहा कि अगर आप कांग्रेस सरकार के कार्यकाल को देखें तो रक्षा के क्षेत्र में भ्रष्टाचार के कई आरोप लगे थे। भारत के दुनिया में एक मजबूत अर्थव्यवस्था के रूप में उभरने को लेकर उन्होंने कहा कि दुनिया देख रही है कि भारत दुनिया में एक मजबूत अर्थव्यवस्था के रूप में उभर रहा है।

इस दौरान उन्होंने आतंकवाद की बार-बार हो रही घटनाओं के लिए कांग्रेस की जमकर आलोचना भी की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन के दौरान आतंकवाद की कई घटनाएं हुईं और वे कहते थे कि देश में आतंकवाद की ऐसी छोटी-मोटी घटनाएं होती रहती हैं। आपने देखा है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में हमने मजबूती और गंभीरता से आतंकवाद की समस्या को लगभग खत्म कर दिया है।''

आतंकवाद से निपटने में भाजपा की उपलब्धि का बखान करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा, ''पहले देश के विभिन्न राज्यों में आतंकवाद की खबरें आती थीं। आज कश्मीर को छोड़ दें तो आतंकवाद की घटनाएं एक या दो महीने में कभी-कभार ही सामने आती हैं।' पाकिस्तान की ओर से सीमा पार विद्रोह की घटनाओं की ओर इशारा करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा, 'यहां तक कि हमारे पड़ोसी देश भी जानते हैं कि हम वह भारत नहीं हैं जो पहले के समय में था। अगर कोई हमें धमकाता है तो हम कड़ा जवाब देने में सक्षम हैं।”

कांग्रेस के 'न्याय पत्र' पर अंतिम शब्द देते हुए रक्षा मंत्री ने कहा, "मैं कांग्रेस के घोषणापत्र के बारे में बस इतना कहना चाहता हूं कि यह एक प्रतिगामी दस्तावेज है। भारतीय जनता पार्टी के घोषणापत्र प्रगतिशील हैं। इनमें एक महत्वपूर्ण अंतर है।

प्रमुख खबरें

Madhya Pradesh बना अव्वल, दो साल में नष्ट की गई 2.74 लाख किलोग्राम ड्रग्स

Tamil Nadu में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, कई जिलों में स्कूल बंद और बांधों में बढ़ा जलस्तर

Aamir Shaukeen की माफी के बाद Tripura के पीड़ित युवक ने विवाद खत्म करने की बात कही

Shimla के पूर्व SSP Sanjeev Gandhi पर 2.35 लाख रुपये के गबन का केस दर्ज