Philippines ने भी लिया BrahMos, Rajnath Singh ने वैश्विक मंच पर दिखाई भारत की ताकत

By अभिनय आकाश | Oct 28, 2026

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि वैश्विक स्तर पर भारत की साख और रक्षा तैयारियों में वृद्धि हुई है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत कभी किसी को उकसाता नहीं है, लेकिन अगर उसे उकसाया जाए, तो वह उसका कड़ा जवाब देता है। फिलीपींस के सेबू में 13वीं 'आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक-प्लस' (ADMM-Plus) के दौरान भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए, सिंह ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की बढ़ती साख, आर्थिक प्रगति, रक्षा क्षमताओं और भ्रष्टाचार को रोकने के प्रयासों पर प्रकाश डाला।

इसे भी पढ़ें: Army और Navy की बढ़ेगी मारक क्षमता, DAC ने 2.12 लाख करोड़ रुपये के रक्षा सौदों को दी मंजूरी


आपने 'ऑपरेशन सिंदूर' का नाम तो सुना ही होगा। भारत अब कमजोर नहीं है। हम किसी को उकसाते नहीं हैं, लेकिन अगर कोई हमें उकसाता है, तो हम उसे छोड़ते नहीं हैं। यह संदेश अब बिल्कुल साफ है। हमारी रक्षा तैयारियां मजबूत हुई हैं। उन्होंने भारत और फिलीपींस के बीच रक्षा सहयोग का भी जिक्र किया और बताया कि मनीला ने भारत से ब्रह्मोस मिसाइल सिस्टम लिया है। उन्होंने कहा फिलीपींस ने भी हमसे ब्रह्मोस मिसाइल सिस्टम लिया है। शासन व्यवस्था और भ्रष्टाचार को रोकने के प्रयासों पर बात करते हुए, सिंह ने कहा मैं यह दावा नहीं करता कि भारत से भ्रष्टाचार पूरी तरह खत्म हो गया है, लेकिन इसे काफी हद तक कम करने के लिए ठोस प्रयास किए गए हैं। उन्होंने नागरिकों तक सरकारी लाभ सीधे पहुंचाने में 'वित्तीय समावेशन' की भूमिका पर जोर देते हुए कहा आज हर घर में एक जन धन बैंक खाता है। किसानों से लेकर महिलाओं और युवाओं तक, लाभार्थियों के खातों में पैसे सीधे ट्रांसफर किए जाते हैं। सिंह ने देश के विकास को रेखांकित करने के लिए उच्च शिक्षा, स्टार्टअप, विमानन और स्टार्टअप इकोसिस्टम के क्षेत्र में भारत के विस्तार का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, "हमने 490 विश्वविद्यालय स्थापित किए हैं। हमारी सरकार के सत्ता में आने से पहले केवल चार यूनिकॉर्न थे; आज इनकी संख्या बढ़कर 125 हो गई है। स्टार्टअप्स की संख्या लगभग 100 से बढ़कर हजारों में पहुंच गई है। चालू हवाई अड्डों की संख्या 160 हो गई है।" केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति पर सिंह ने कहा कि सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। उन्होंने दावा किया कि इस क्षेत्र में सक्रिय आतंकवादियों की संख्या में काफी कमी आई है। उन्होंने कहा, "हमारी सरकार के कार्यभार संभालने से पहले, कश्मीर में 228 आतंकवादी सक्रिय थे। हमारी सरकार ने इतनी सख्त कार्रवाई की है कि आज कश्मीर में आतंकवादियों की संख्या घटकर केवल 40 से 45 रह गई है।

प्रमुख खबरें

Ladakh में नई Excise Policy वापस ली गई, प्रशासन ने शराब दुकानों के दावों का किया खंडन

भारतीय बैंक ग्राहकों के फोन हैक करने के लिए तकनीकी टूल किराए पर दे रहा Mr Robot सिंडिकेट

Bigg Boss 20: ScoutOP विवाद के बीच Isha Rikhi ने लव गिल का किया समर्थन, बोलीं- चरित्र हनन की जगह सहानुभूति की जरूरत

Smiling Depression में चेहरे की मुस्कान के पीछे छिपा होता है दर्द, पहचानें ये लक्षण