By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 18, 2026
‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से रविवार को अपराह्न दो बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :-
प्रादे24 मप्र लीड हादसा ग्वालियर ग्वालियर में मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं को ट्रक ने रौंदा, 14 की मौत और 28 घायल ग्वालियर : मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने मंदिर के बाहर कई श्रद्धालुओं को कुचल दिया और फिर मंदिर के प्रवेश द्वार से टकरा गया। इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 28 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
वि8 राजनाथ एससीओ ताजिकिस्तान में एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे राजनाथ नयी दिल्ली : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 19-20 अक्टूबर को ताजिकिस्तान के दुशांबे में होने वाली शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की शासनाध्यक्ष परिषद की आगामी बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। सरकार ने रविवार को यह जानकारी दी।
दि7 कांग्रेस निर्वाचन आयोग मुख्य निर्वाचन आयुक्त को कोई नहीं बचा सकता, एसआईआर तत्काल रोका जाए: कांग्रेस नयी दिल्ली : राजनीतिक दलों को ‘‘पढ़ने योग्य’’ प्रारूप में मतदाता सूची उपलब्ध कराने के निर्वाचन आयोग के फैसले के बीच कांग्रेस ने रविवार को कहा कि यह ‘वोट चोरों’ के खिलाफ पूरे देश के सड़कों पर उतरने का नतीजा है।
प्रादे26 मणिपुर मकान आग मणिपुर के कामजोंग में 15 मकानों में आग लगाई गई, संदिग्ध उग्रवादियों के हमले में तीन लोग घायल इंफाल/कामजोंग : मणिपुर में कामजोंग जिले के एक पहाड़ी गांव में कुकी समुदाय के कम से कम 15 मकानों को आग लगा दी गई, जिसके कारण बड़ी संख्या में आम लोगों को जंगलों और पास के सैन्य शिविर में शरण लेनी पड़ी। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
वि7 पाक भारत हवाई क्षेत्र प्रतिबंध पाकिस्तान ने अपने हवाई क्षेत्र में भारतीय विमानों के प्रवेश पर लगे प्रतिबंध की अवधि एक महीने बढ़ाई इस्लामाबाद : पाकिस्तान ने भारत में पंजीकृत और भारतीय विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने पर लगी रोक एक महीने के लिए और बढ़ा दी है।
वि9 अमेरिका रुबियो ट्रंप लीड शुल्क रूस पर प्रतिबंधों में 60 दिन की छूट वैश्विक प्रभाव का आकलन करने के लिए दी गई : रुबियो वाशिंगटन : अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा है कि रूस पर प्रतिबंध लगाने एवं भारत सहित अन्य देशों पर शुल्क लगाने से दी गई छूट 60 दिन के लिए है और यह इसलिए दी गई है ताकि इन कदमों के वैश्विक प्रभाव का आकलन किया जा सके।
अर्थ7 खनन कानून बदलाव एमएमडीआर अधिनियम में व्यापक बदलाव की तैयारी, नए सिरे से बनेगा खनन कानून नयी दिल्ली : केंद्र सरकार खनन क्षेत्र से जुड़े नियमों को अधिक सरल, प्रभावी और समयानुकूल बनाने के उद्देश्य से खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन अधिनियम), 1957 (एमएमडीआर एक्ट) में व्यापक बदलाव करने पर विचार कर रही है। इसके तहत मौजूदा कानून को नए स्वरूप में ढालकर एक व्यापक और सुव्यवस्थित खनन कानून तैयार किया जा सकता है। इस पहल का उद्देश्य कारोबार सुगमता बढ़ाने के साथ जनजीवन को आसान बनाना भी है। मामले से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी।
खेल12 खेल भारत गावस्कर हार्दिक का विकल्प ढूंढ़ना मुश्किल, भारत को उनके जैसे खिलाड़ी की खोज बंद करनी चाहिए : गावस्कर नयी दिल्ली : पूर्व दिग्गज सुनील गावस्कर का मानना है कि हार्दिक पांड्या की जगह लेना आसान नहीं है ऐसे में भारत को उनके विकल्प तलाशने की कोशिश करने की जगह टीम को ऐसे खिलाड़ियों पर ध्यान देना चाहिए जो अलग-अलग भूमिकाएं निभा सकें।
खेल5 खेल लीड हाफ मैराथन दिल्ली हाफ मैराथन: मटाटा ने कोर्स रिकॉर्ड के साथ जीता पुरुषों का खिताब, अलेमु बनीं महिला चैंपियन नयी दिल्ली : कीनिया के चार्ल्स मटाटा ने रविवार को वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन में रविवार को यहां नया कोर्स रिकॉर्ड बनाते हुए पुरुष एलीट वर्ग का खिताब अपने नाम किया जबकि इथियोपिया की वुडिनेश अलेमु ने महिला एलीट वर्ग में चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।