Kargil Day पर Rajnath Singh ने Pakistan को चेताया, बोले- जरूरत पड़ी तो LOC पार करने को तैयार

By अंकित सिंह | Jul 26, 2023

24वें कारगिल विजय दिवस के मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत अपना सम्मान और गरिमा बनाए रखने के लिए नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार करने के लिए तैयार है। भारतीय सेना ने 1999 में लद्दाख में महत्वपूर्ण ऊंचाइयों पर छिपकर कब्जा करने वाली पाकिस्तानी सेना को पीछे धकेलने के लिए एक भयंकर जवाबी हमला, ऑपरेशन विजय शुरू किया था। कारगिल विजय दिवस पाकिस्तान पर भारत की जीत को चिह्नित करने के लिए मनाया जाता है। उन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध का उदाहरण देते हुए नागरिकों से ऐसी स्थिति में सैनिकों का समर्थन करने के लिए तैयार रहने का भी आह्वान किया। 

इसे भी पढ़ें: Monsoon Session: Rajnath Singh बोले- मणिपुर घटना पर सरकार चर्चा को तैयार, खड़गे का दावा- मोदी ने विफलता दिखाई

हम शांतिप्रिय 

रक्षा मंत्री ने कहा कि हम यह जानते हैं, कि जब तक आप सीमाओं पर हमारी रक्षा कर रहे हैं, भारत की ओर आंख उठाकर देखने की हिम्मत भी किसी के अंदर नहीं हो सकती है। सिर्फ कारगिल ही नहीं, बल्कि आज़ादी से लेकर आज तक कई बार, समय-समय पर आप लोगों के शौर्य ने देश का मस्तक ऊंचा किया है। उन्होंने कहा कि 26 जुलाई 1999 को, युद्ध जीतने के बाद भी हमारी सेनाओं ने अगर LoC पार नहीं किया, तो वह इसलिए, कि हम शांतिप्रिय हैं, भारतीय मूल्यों के प्रति हमारा विश्वास है, और अंतरराष्ट्रीय कानूनों के प्रति हमारा प्रतिबद्धता है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि आज, कारगिल विजय दिवस पर मैं एक बात हमारे देशवासियों से जरूर कहना चाहूँगा। वह यह, कि राष्ट्र का मान-सम्मान और इसकी प्रतिष्ठा हमारे लिए किसी भी चीज़ से ऊपर है, और इसके लिए हम किसी भी हद तक जा सकते हैं। 

प्रमुख खबरें

Sawan 2026: कामिका एकादशी पर Dwi-Pushkar Yoga का महासंयोग, इन राशियों के खुलेंगे किस्मत के द्वार

Mahesh Babu Birthday: 9 साल का ब्रेक और South Cinema का बादशाह बनने तक का सफर, जानें अनसुने Facts

Nagasaki Day: US ने जब Nagasaki पर गिराया Fat Man परमाणु बम, जिसने बदल दिया World History का पूरा चेहरा

Oleksiy Yukov को कीव में दी गई अंतिम विदाई, Ukraine में बारूदी सुरंग विस्फोट में हुई मौत