Rajnath Singh की Pakistan को सीधी चेतावनी, नजर उठाई तो वो होगा जो अब तक नहीं हुआ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 14, 2026

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को पड़ोसी देश पाकिस्तान को आगाह करते हुए कहा कि यदि उसने फिर से भारत के ऊपर नजर उठाने की जुर्रत करने की कोशिश की ‘‘तो जो अब तक नहीं हुआ है वह होकर रहेगा।’’ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार ने दुनिया को साफ संदेश दे दिया है कि हम आतंकवाद को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारतीय सेनाओं के ‘आपरेशन सिंदूर’ ने नया इतिहास बनाया है। रक्षामंत्री नागौर के मेड़ता कस्बे में राजपूत शासक राव दूदा की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

सिंह ने कहा, ‘‘पूरा देश इस घटना से आक्रोशित था। उसके बाद हमने ऐसा करारा जवाब दिया कि दुश्मन के होश ही उड़ गए। हमने यह साबित कर दिया कि अब भारत चुपचाप सहने वाला देश नहीं रहा है। अब अगर कोई हमारे नागरिकों पर हमला करेगा, तो अब हम उसके घर में घुसकर जवाब देंगे। यह संदेश हमने दे दिया।’’ उन्होंने कहा,‘‘जिस तरह से हमारे जवान देश की सीमाओं की सुरक्षा कर रहे हैं, ठीक उसी तरह हमारी सरकार भी योजनाओं के मामले में उनके साथ कदम से कम मिला कर चल रही है। हमारे प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पिछले दस वर्षों में भारत ने अपनी सुरक्षा नीति में ऐतिहासिक बदलाव किये हैं। हमने दुनिया को साफ संदेश दे दिया है अब आतंकवाद के खिलाफ हमारी कतई बर्दाश्त नहीं की नीति की होगी। हम किसी भी सूरत में आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेंगे।

प्रमुख खबरें

Lionel Messi को Kerala लाने के प्रयास में हुई अनियमितताओं की जांच कराएगी सरकार

NITES ने Wipro के खिलाफ श्रम मंत्रालय में की शिकायत, 200 से ज्यादा युवाओं की जॉइनिंग में देरी

Max Financial Services का मुनाफा 37% बढ़ा, Q1 में आय 14,977 करोड़ रुपये पर पहुंची

Kiren Rijiju और असम-अरुणाचल सांसदों ने सीमा पर शांति की अपील की, बातचीत से सुलझेंगे विवाद