Rajya Sabha में राजनाथ का बयान, चीन के अतिक्रमण की कोशिश को सेना ने किया नाकाम, दोनों देश के बीच हुई फ्लैग मीटिंग

By अंकित सिंह | Dec 13, 2022

तवांग में भारत और चीन के बीच झड़प को लेकर विपक्ष संसद में जबरदस्त तरीके से हंगामा कर रहा है। इन सब के बीच लोकसभा के बाद अब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राज्यसभा में भी अपना बयान दिया है। राजनाथ सिंह ने साफ तौर पर कहा है कि पीएलए ने एलएससी पर अतिक्रमण की कोशिश की। भारतीय सेना ने इसका डटकर सामना किया। उन्होंने कहा कि 9 दिसंबर को यथास्थिति बदलने की एकतरफा कोशिश की गई। भारतीय जवानों ने चीनी सैनिकों को रोक दिया। सेना ने चीनी सैनिकों को वापस लौटने पर मजबूर किया। 11 दिसंबर को दोनों देशों के बीच फ्लैग मीटिंग भी हुई है। हम इस मुद्दे को कूटनीतिक स्तर पर भी उठा रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: India vs China: Tawang पर आखिर चीन की नजर है क्यों? साल 2021 से ही कर रहा था तैयारी, जानिए पूरा इतिहास

राजनाथ ने साथ तौर पर कहा कि मैं सदन को आश्वस्त करना चाहता हूं कि हमारी सेनाएं हमारी भौमिक अखंडता को सुरक्षित रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं और इसके खिलाफ किसी भी प्रयास को रोकने के लिए सदैव तत्पर हैंI मुझे विश्वास है कि यह सदन हमारी सेनाओं की वीरता और साहस को एक स्वर से समर्थन देगा। दूसरी ओर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा है कि इस बात में कोई शक नहीं है कि तवांग पर चीन की नजरें हैं और हमें बहुत सावधान रहने की जरूरत है। इस विषय पर हर पार्टी, हर व्यक्ति हमारी सेना के साथ है। कल जो भी हुआ वो हमारी तरफ से एक संदेश है कि हम हमारे प्रादेशिक अखंडता और संप्रभुता के लिए हमारे बीच एकता है। 

प्रमुख खबरें

Ooty-Coorg का सपना होगा पूरा, IRCTC लाया Mumbai से यह शानदार Summer Package

पवन खेड़ा को Supreme Court से राहत नहीं, CM Himanta बोले- अब Assam में सरेंडर ही विकल्प

IPL 2026 में फ्लॉप क्यों हो रहे हैं जसप्रीत बुमराह? पांच मैच में 1 भी विकेट नहीं, ये है कारण

Akshaya Tritiya पर पाएं Gorgeous Look, ट्राय करें ये 5 लेटेस्ट Suit Designs