राजनाथ का ममता पर निशाना, कहा- अहंकार से नहीं बल्कि संविधान से चलती है सरकार

By अंकित सिंह | Apr 13, 2021

केंद्रीय रक्षा मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह आज पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं। पश्चिम बंगाल के स्वरूपनगर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने ममता बनर्जी और उनकी सरकार पर जमकर निशाना साधा। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक राजनाथ सिंह ने कहा कि TMCसमाज को बांटना और तोड़ना चाहती है। कौन जवाब देगा इसका? आपके द्वारा इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाना चाहिए। जय श्री राम के नारे से ममता बनर्जी नाराज हो जाती है। इससे नाराज होने की क्या ज़रूरत है? राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि मैं ममता दीदी से कहना चाहता हूं कि सरकार अहंकार से नहीं संविधान से चलती है। प्रधानमंत्री जो योजना लागू करते हैं ममता बनर्जी उसे यहां लागू नहीं होने देती। वे कहती हैं कि इसका श्रेय मोदी को चला जाएगा। आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में चार चरण के चुनाव हो गए हैं जबकि 4 बचे हुए चरणों के लिए चुनाव प्रचार जोरों पर है। चुनाव आयोग ने तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर 24 घंटे के चुनाव प्रचार का प्रतिबंध लगाया है। वहीं भाजपा नेता राहुल सिन्हा को भी 48 घंटे के लिए चुनावी प्रचार से रोका गया है।

प्रमुख खबरें

NCPCR के सामने पेश हुए Meta India हेड Arun Srinivas, बच्चों के आपत्तिजनक कंटेंट पर मानी गलती

Anbil Mahesh के यहां Raid पर भड़के Stalin, कहा- 100 करोड़ के केस के बहाने ध्यान भटका रहे

East Central Railway के दो अफसरों को रिश्वतखोरी में 3 साल की सजा, CBI ने 2018 में पकड़ा था

फ्री यूपीआई के दावे के बीच ठगा रह गया आम आदमी