कांग्रेस को राजनाथ ने बताया डूबता जहाज, बोले- अब कोई भी पायलट आ जाए, उड़ान भरना तो दूर यह रनवे पर भी नहीं दौड़ पाएगी

By अंकित सिंह | Nov 07, 2022

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। आज भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हिमाचल प्रदेश के बैजनाथ में एक चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को डूबता जहाज बता दिया और साथ ही साथ कहा कि अब कोई भी पायलट आ जाए, उड़ान भरना तो दूर यह रनवे पर भी नहीं दौड़ पाएगी। अपने बयान में राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस अब एक ऐसा जहाज है जिसका तेल अब खत्म हो गया है। अब कोई भी पायलट आ जाए, उड़ान भरना तो दूर रनवे पर भी नहीं दौड़ पाएगी। कांग्रेस एक ऐसा डूबता हुआ जहाज है। 

इसे भी पढ़ें: पहाड़ पर चुनाव, डबल इंजन वाला दांव, बीजेपी के मिशन रिपीट से क्या कांग्रेस को मिलेगी डिफीट? कैसे आकार ले रहा है हिमाचल का रण

रक्षा मंत्री ने कहा कि मने हिमाचल प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने का संकल्प किया है। कांग्रेस के लोग कह रहे हैं हम लोग यह काम वोट हासिल करने के लिए कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम समाज को बाँट कर वोट हासिल नहीं करना चाहते। गोवा में समान नागरिक संहिता वर्षों से लागू है। क्या गोवा में समाज टूट गया है। राजनाथ ने कहा कि वर्तमान राजनीति को क्रिकेट के शब्दों में कहूँ तो कहूँगा भाजपा जहां राजनीति की पिच पर ‘गुड लेंथ बाल’ डेलिवेरी बन चुकी है वहीं कांग्रेस पार्टी एक ‘वाइड बाल’ बन चुकी है। आम आदमी पार्टी की स्थिति यहाँ ‘नो बाल’ की है। 

प्रमुख खबरें

BRICS Summit 2026: हंसो, बना रखी है क्यूं ये सूरत रोनी? एक जगह अगर जमा हो तीनों- मोदी-जिनपिंग और पुतिन

Kejriwal का BJP को चैलेंज: Punjab के 1000 Schools बनाम Gujarat के 1000 Schools, आओ करें तुलना

सही नेता से उज्ज्वल भविष्य: Sambit Patra बोले- BJP फैलाएगी PM Modi की Saptadhara

बुर्का, नकाब, हिजाब सब पर लगा बैन, किस देश में आ गया नया आदेश!