राजनाथ ने पाकिस्तान को चेताया, कहा- जम्मू-कश्मीर में अपने नापाक इरादे से बाज आए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 06, 2022

देहरादून। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि पाकिस्तान को जम्मू-कश्मीर में अपने नापाक इरादों से बाज आना होगा। सिंह ने उत्तरकाशी में एक रैली में कहा कि भारत सभी देशों के साथ अच्छे संबंध चाहता है, खासकर अपने पड़ोसियों के साथ क्योंकि मित्र बदले जा सकते हैं, पड़ोसी नहीं। उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन पाकिस्तान इसे नहीं समझता है और जम्मू-कश्मीर में उसकी हरकत जारी है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के दौरे का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘अटलजी पाकिस्तान गए क्योंकि वह उसके साथ अच्छे संबंध चाहते थे। लेकिन हमारा पड़ोसी जम्मू-कश्मीर में अपनी शरारतपूर्ण गतिविधियों से बाज नहीं आता है। लेकिन, मैं आपको आश्वस्त कर सकता हूं कि उसे ऐसा करना होगा। सिंह ने कहा, यह जम्मू-कश्मीर के सवाल को जिंदा रखना चाहता है। उन्होंने कहा कि सर्जिकल और हवाई हमलों के जरिए पाकिस्तान की धरती पर आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर भारतीय सैनिकों ने पूरी दुनिया को यह संदेश दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वह एक मजबूत भारत है जो पाकिस्तान को उसकी धरती पर भी मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है। रक्षा मंत्री ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को अपनी विचारधारा से समझौता नहीं करने वाली पार्टी बताते हुए ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नेतृत्व में जनसंघ ने 1951 में अनुच्छेद 370 को खत्म करने का वादा किया था। सिंह ने कहा, हम सत्ता में आए और हमने ऐसा कर दिया। जब हमने अयोध्या में राम मंदिर बनाने का वादा किया था, तो कांग्रेस को विश्वास नहीं हुआ। क्या आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर नहीं बन रहा है? सिंह ने कहा, भाजपा जो कहती है, वही करती है।

प्रमुख खबरें

परविंदर झोटा की पत्नी को ₹2 करोड़ और सरकारी नौकरी, Joint Action Committee का धरना खत्म

BCCI ने घोषित किया WPL 2027 शेड्यूल, मुंबई के CCI मैदान पर होगा फाइनल मुकाबला

US Midterm में Republican पार्टी की हार के लिए Iran युद्ध जिम्मेदार, बोले JD Vance

Virat Kohli ने तोड़ा Sachin Tendulkar का बड़ा रिकॉर्ड, ODI Chase में हासिल किया शीर्ष स्थान